नोटिस (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

भाजपा ने जारी किया सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को नोटिस, फेसबुक पर लिखा था- बालक बुद्धि नेता

BJP notice to Scindia supporter: भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कृष्णा घाड़गे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। घाड़गे ने फेसबुक पर 'हर मंच पर…आज तो नहीं दिखे बालक बुद्धि नेता' लिखा था।

प्रीतेश जैन

MP BJP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कृष्णा घाड़गे को भोपाल बीजेपी शहर अध्यक्ष रवीन्द्र यती ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई कृष्णा घाड़गे की एक फेसबुक पोस्ट के बाद की गई, जिसमें उन्होंने गुना के पूर्व सांसद और नागरिक आपूर्ति निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष केपी यादव का नाम लिए बिना तंज कसते हुए लिखा था 'हर मंच पर…आज तो नहीं दिखे बालक बुद्धि नेता।'

बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कृष्णा घाड़गे से तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब मांगा है। पार्टी के भीतर इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

2 साल तक हर मंच पर दिखूंगा

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद अशोकनगर पहुंचे केपी यादव ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने मंच से कहा था कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है तो अब दो साल तक कोई चाहे या न चाहे, आपका यह बेटा हर मंच पर आपको दिखेगा।

फूट डालकर राज करने वालों से सावधान रहें

केपी यादव ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग समाज में फूट डालकर राजनीति करते हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे तत्वों से सावधान रहने और क्षेत्र के विकास पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अशोकनगर शांतिप्रिय और धार्मिक क्षेत्र है, जहां सभी समाज के लोग प्रेम से रहते हैं। ऐसे में लोगों को आपस में लड़ाने की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

भाजपा के अंदर बढ़ती खींचतान

इस पूरे घटनाक्रम के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कृष्णा घाड़गे ने फेसबुक पोस्ट किया था, जिसको लेकर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। राजनीतिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा के भीतर बढ़ती खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत