डिजिटल कार्यकर्ता अभियान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

BJP का बड़ा कदम: MP में डिजिटल इंडिया की तर्ज पर अब 'डिजिटल कार्यकर्ता', 7 लाख वर्करों को सिखाएगी हाई-टेक काम

BJP Workers Digital Training: बीजेपी का डिजिटल महाअभियान, 'संगठन ऐप' से हाई-टेक होंगे 7 लाख कार्यकर्ता, 23 जून से 6 जुलाई तक वीडियो टेस्ट पास करने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट।

सजल रघुवंशी

BJP Digital Karyakarta Campaign: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने संगठन को पूरी तरह से 'कागज-रहित' और 'हाई-टेक' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। पार्टी अब अपने बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को डिजिटल साक्षर बनाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी महाअभियान शुरू कर रही है। इसके तहत लगभग 7 लाख कार्यकर्ताओं को विशेष 'संगठन एप' के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा।

बीजेपी की योजना के अनुसार, पार्टी के 65,000 से अधिक बूथ समितियों के सदस्यों और मंडल स्तर की कार्यकारिणी के 6 मोर्चों के पदाधिकारियों को इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से तकनीकी और डिजिटल होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को मोबाइल का उपयोग करके अपना कौशल निखारने का अवसर मिलेगा।

चार मुख्य पाठ्यक्रम और प्रमाणन

प्रशिक्षण कार्यक्रम को चार महत्वपूर्ण विषयों में विभाजित किया गया है, जिन्हें ऐप के जरिए पूरा करना होगा:

  • बीजेपी की विचारधारा: पार्टी के मूल सिद्धांतों को समझना।
  • पार्टी का सफर: बीजेपी के गौरवशाली इतिहास और संघर्ष से परिचित होना।
  • नेतृत्व: पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और नेतृत्व शैली की जानकारी।
  • मोदी सरकार की विकास योजनाएं: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्ञान।

कैसे होगा सर्टिफिकेशन?

कार्यकर्ता अपने मोबाइल पर इन चार पाठ्यक्रमों के वीडियो देखेंगे। हर वीडियो के बाद उनसे विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जैसे ही कार्यकर्ता सही उत्तर ऑनलाइन दर्ज करेंगे, उनका कोर्स पूरा हो जाएगा और मोबाइल पर ही उन्हें 'प्रशिक्षित कार्यकर्ता' का डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाएगा।

23 जून से 6 जुलाई 2026 तक चलेगा महाअभियान

यह विशेष प्रशिक्षण अभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) से शुरू होकर उनकी जयंती (6 जुलाई 2026) तक चलेगा। कुल 14 दिनों तक चलने वाले इस महाअभियान के लिए सभी जिला अध्यक्षों को विस्तृत कार्ययोजना भेज दी गई है।

'मन की बात' के बाद ट्रेनिंग

भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्यक्रम को अपने नियमित कार्यक्रमों के साथ जोड़ा है। रणनीति यह है कि बूथ अध्यक्ष और 'मन की बात' प्रभारी कार्यक्रम के तुरंत बाद बूथ समिति के सभी सदस्यों का संगठन एप खुलवाएंगे और मौके पर ही प्रशिक्षण पूरा कराकर सर्टिफिकेट डाउनलोड करवाएंगे।

विशेष टीमें और निगरानी

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पार्टी ने तीन स्तर की निगरानी व्यवस्था लागू की है। प्रत्येक जिले में एक संयोजक और दो सदस्यों वाली विशेष डिजिटल प्रशिक्षण टीम गठित की गई है। प्रदेश स्तर पर अभियान की कमान प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ के हाथों में है, जबकि राजेन्द्र सिंह और सुयश त्यागी तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, शक्ति केंद्र प्रभारियों और मंडल कार्यकारिणी को बूथ स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन के माध्यम से व्यक्तिगत प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक