गिरीबाला सिंह, समर्थ और ट्विशा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

ट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज

Twisha Sharma Second Postmortem: ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर परिवार हाईकोर्ट में याचिका लगाएगा। समर्थ सिंह पर पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित किया है। गिरीबाला को हटा जा सकता है।

प्रीतेश जैन

Twisha Sharma Death Case Update: राजधानी के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग पर भोपाल कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर परिवार ने हाई कोर्ट जाने का फैसला किया है। भोपाल कोर्ट ने ट्विशा का दिल्ली एम्स में दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने की याचिका खारिज कर दी है। इधर ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है।

ट्विशा के परिजनों ने भोपाल एम्स में हुए पोस्टमॉर्टम पर सवाल उठाते हुए दिल्ली एम्स में दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि दूसरे राज्य में पोस्टमॉर्टम कराने का क्षेत्राधिकार हमारे पास नहीं है। ऐसे में अब परिजन दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

गिरीबाला को पद से हटाने की मांग

ट्विशा के परिजन ने रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह को कंज्यूमर फोरम से हटाने की मांग को लेकर राज्यपाल डॉ. मंगू भाई पटेल को पत्र भेजा था। इसके बाद मध्य प्रदेश शासन ने जिला उपभोक्ता आयोग भोपाल- 2 की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

शासन का आदेश पत्र

सरकार ने मांगी जांच रिपोर्ट

राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर उपभोक्ता संरक्षण (राज्य आयोग और जिला आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति, भर्ती प्रक्रिया, कार्यकाल, त्यागपत्र एवं पद से हटाने) नियम 2020 के उपनियम 9(2) के तहत प्रकरण की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें यह देखा जाएगा कि क्या दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या के मामले में दर्ज एफआईआर और जमानत मिलने के बाद वह पद पर बनी रह सकती हैं। इसके बाद विभााग उनकी नियुक्ति को लेकर फैसला लेगा।

समर्थ पर 30 हजार रुपए का इनाम

इधर FIR दर्ज होने के बाद से ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह फरार चल रहा है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लग रहा है। ऐसे में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के आदेश पर समर्थ के खिलाफ इनाम की राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी गई है।

गिरीबाला ने कई जजों से बात की

ट्विशा के पिता ने 46 फोन नंबर्स भी जारी किए हैं, जिन पर ट्विशा की मौत के अगले दिन यानी 13 मई को पूर्व जज गिरीबाला सिंह (ट्विशा की सास) ने कई बार फोन किए थे। एक अखबार के मुताबिक इन फोन नंबर्स में एक नंबर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और एक नंबर मप्र की जांज एजेंसी में पदस्त जस्टिस का है। साथ ही सीसीटीवी इंस्टॉल करने वाले युवकों के मोबाइल पर भी गिरिबाला ने कॉल किए थे।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर