बाघ (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

भोपाल: बैरसिया रोड इलाके में बाघ का मूवमेंट, दहशत में 7 गांवों के लोग, मवेशियों को शिकार बना रहा टाइगर

Tiger Attack Cattle In Village: भोपाल के बैरसिया रोड पर 10 दिन से बाघ का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। 7 गांवों के लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। बाघ गांवों में मवेशियों का शिकार कर रहा है।

प्रीतेश जैन

Bhopal Tiger Movement News: भोपाल के बैरसिया रोड इलाके में टाइगर के लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले 10 दिनों से क्षेत्र के 7 गांवों में बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है, जिससे लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।

कनेरा गांव और आसपास के करोंदखुर्द, कड़ैया, छापर, अगरिया, मुगालिया कोट और चांचड़ में टाइगर का मूवमेंट देखा गया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 10 दिनों में टाइगर ने करीब 5 गाय और भैंसों का शिकार किया है।

रात में शिकार कर रहा है टाइगर

ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर ज्यादातर रात के समय सक्रिय रहता है और मवेशियों को निशाना बना रहा है। इस वजह से किसानों ने रात में खेतों में जाना बंद कर दिया है। लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए रात का रास्ता बदल लिया है और अब वे 5 से 6 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर गांव आ-जा रहे हैं।

हलाली नदी के किनारे मूवमेंट

बताया जा राह है कि टाइगर का मूवमेंट लगातार हलाली नदी के किनारे देखा जा रहा है। करीब 10 दिन पहले कनेरा गांव में पहली बार टाइगर दिखाई दिया था। बीती रात भी टाइगर ने एक और गाय का शिकार किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है, जिसके बाद टीम ने सर्चिंग अभियान भी चलाया, लेकिन अभी तक टाइगर का पता नहीं चल सका है। वन विभाग के अनुसार टाइगर पहाड़ी और नदी किनारे के रास्तों से गांव की ओर आ रहा है और खुले में बंधे मवेशियों को निशाना बना रहा है।

ग्रामीणों में डर का माहौल

लगातार हो रहे शिकार और टाइगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग रात में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की टीम अब इलाके में निगरानी और सर्चिंग तेज करने की तैयारी में है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा