रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखे गए नौकर पर मर्डर का शक

Bhopal Crime News : भोपाल के सूरजनगर में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस को दो दिन पहले रखे नौकर पर शक है, जो वारदात के बाद से गायब है।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Bhopal Retired IAS Rakesh Agrawal Murder : भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर में मिला है। प्रारंभिक जांच में गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित घर में रहते थे। घर के अंदर उनका शव मिला। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले रखा नौकर संदिग्ध

प्रारंभिक जांच में पुलिस का शक घर में काम करने वाले एक नौकर पर है। बताया जा रहा है कि राकेश अग्रवाल ने करीब दो दिन पहले ही उसे काम पर रखा था। वारदात के बाद से नौकर गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस कमिश्नर समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस घर के अंदर और आसपास मौजूद साक्ष्यों की जांच कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और संदिग्ध नौकर घटना के बाद किस दिशा में गया।

हत्या की वजह की जांच जारी

भोपाल पुलिस हत्या के कारण और वारदात में शामिल व्यक्ति की पहचान के लिए घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, एफएसएल जांच और सीसीटीवी फुटेज को आधार बना रही है। फिलहाल पुलिस की प्रारंभिक जांच संदिग्ध नौकर के आसपास केंद्रित है। मामले में आगे की स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज