स्वच्छता सम्मान की दौड़ से बाहर भोपाल फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

Swachhta Ranking : स्वच्छता सम्मान की दौड़ से बाहर भोपाल, आदमपुर खंती का 5 लाख टन कचरा बना बड़ी वजह

Bhopal Swachhta Ranking : भोपाल इस बार राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान की दौड़ से बाहर हो गया है। आदमपुर खंती में करीब 5 लाख टन कचरे के मुद्दे पर महापौर मालती राय का बयान आया है।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान की दौड़ से बाहर।

  • आदमपुर खंती में करीब 5 लाख टन कचरा जमा होने की बात।

  • महापौर मालती राय ने नए नियमों को बताया वजह।

  • जनवरी तक खंती का कचरा खत्म कराने का दावा।

Bhopal Out of Swachhta Ranking : स्वच्छता के मामले में देशभर में अपनी पहचान बना चुका एमपी की राजधानी भोपाल इस बार राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान की दौड़ से बाहर हो गया है। कभी देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर रहा भोपाल इस बार अंतिम चयन सूची में जगह नहीं बना पाया। आदमपुर खंती में जमा करीब 5 लाख टन कचरा और उसके वैज्ञानिक निपटान से जुड़ी कमियां शहर के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। इस मुद्दे पर महापौर मालती राय के बयान के बाद राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर विवाद भी तेज हो गया है।

आदमपुर खंती का कचरा बना भोपाल की मुश्किल

आदमपुर खंती में लंबे समय से कचरे का बड़ा ढेर जमा है। यहां करीब 5 लाख टन कचरा होने की बात सामने आई है। इसके निपटान का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और उसके निपटान की स्थिति अहम मानी जाती है। जानकारी के मुताबिक सर्वेक्षण टीम एक बार निरीक्षण के लिए पहुंची लेकिन दूसरी बार उसके आने का इंतजार होता रहा। इस बीच भोपाल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित शहरों की सूची में जगह नहीं बना सका।

महापौर मालती राय ने नए नियमों का दिया हवाला

भोपाल के स्वच्छता सम्मान की दौड़ से बाहर होने पर महापौर मालती राय ने स्वच्छता सर्वेक्षण के नए नियमों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता लीग की श्रेणी समाप्त कर दी गई है और अब पुरस्कार के लिए स्वच्छता शहर तथा स्वच्छता जोड़ी जैसे दो प्रमुख मानदंड रखे गए हैं। पहले स्वच्छता लीग में शामिल 72 शहरों को पुरस्कार की श्रेणी से हटाया गया है। अब स्वच्छ शहर और स्वच्छ जोड़ी को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने आदमपुर खंती के कचरे के निपटान को लेकर कहा कि इसका टेंडर हो चुका है और जनवरी तक कचरा खत्म कराने का लक्ष्य रखा गया है।

खंती के आसपास रहने वालों में नाराजगी

आदमपुर खंती के आसपास रहने वाले लोगों में कचरे की समस्या को लेकर नाराजगी है। भोपाल शहर की स्वच्छता रैंकिंग में गिरावट और राष्ट्रीय पुरस्कार से बाहर होने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा महापौर पर फूटा। उनका कहना है कि कचरे की समस्या का असर आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है और इसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

कांग्रेस पार्षदों ने आंदोलन की बनाई रणनीति

इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद भी सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस पार्षदों का दल नगर निगम मुख्यालय में आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि आदमपुर खंती में कचरे के निपटान और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन से जवाब मांगा जा सकता है।

एमपी के 9 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में एमपी के नौ शहरों को आमंत्रित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेता शहरों को सम्मानित करेंगी। इस बार देशभर के 4909 शहरों के प्रदर्शन का आकलन किया गया जिनमें से अंतिम 57 शहरों का चयन किया गया है। मध्यप्रदेश से इंदौर, देपालपुर, देवास, उज्जैन, बुदनी, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर को राष्ट्रीय समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

भोपाल बैरसिया की जोड़ी भी सूची से बाहर

भोपाल इस बार अपनी जोड़ीदार नगर परिषद बैरसिया के साथ भी स्वच्छता जोड़ी पुरस्कार की दौड़ में जगह नहीं बना पाया। सात साल की मेहनत के बाद देश के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर का मुकाम हासिल करने वाले भोपाल के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सबकी नजर आदमपुर खंती के कचरे के निपटान और जनवरी तक इसे खत्म करने के महापौर के दावे पर रहेगी।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल