भोपाल में अनोखी परंपरा: प्रकाश पर्व पर पेड़ों की आरती उतारकर दीप जलाते हैं रहवासी, 8 साल से निभा रहे परंपरा

Bhopal Tree Worship Diwali : बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी में दीपावली से एक दिन पहले बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं मिलकर पेड़ों की पूजा करते हैं। दीप जलाकर और आरती उतारकर उनके प्रति आभार जताया जाता है।
Bhopal residents worship trees on Diwali
दिवाली पर पेड़ों की आरती उतारकर दीप जलाते हैं रहवासीफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • भोपाल की बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी में अनोखी परंपरा।

  • छोटी दिवाली की रात रहवासी उतारते हैं पेड़ों की आरती।

  • पेड़ों के पास दीपक जलाकर जताते हैं आभार।

  • पिछले 8 वर्षों से लगातार निभाई जा रही परंपरा।

  • बच्चे,बुजुर्ग और महिलाएं भी आयोजन में लेते हैं हिस्सा।

Bhopal Residents Worship Trees on Diwali : दीपावली का त्योहार रोशनी और खुशियों का संदेश देता है लेकिन भोपाल की बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी के रहवासी इसे प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के अनूठे तरीके से मनाते हैं। यहां हर साल छोटी दिवाली की रात कॉलोनी और आसपास के रहवासी पेड़ों की आरती उतारते हैं और उनके पास दीपक जलाकर धन्यवाद देते हैं।

8 साल से निभा रहे हैं पेड़ों की आरती की परंपरा

कॉलोनी के रहवासी पिछले 8 वर्षों से दीपावली त्योहार से एक दिन पहले ये परंपरा निभा रहे हैं। इस आयोजन में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और आसपास की कई कॉलोनियों के लोग भी उत्साह से शामिल होते हैं। रहवासी एक साथ जुटकर पेड़ों की आरती उतारते हैं और उनके आसपास दीपक लगाते हैं। उनका कहना है कि ये केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जताने का एक प्रयास भी है।

पेड़ों को जीवन देने के लिए कहते हैं धन्यवाद

राजधानी भोपाल रहवासियों का मानना है कि पेड़ हमें जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन देते हैं और पर्यावरण को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। जब पेड़ बिना किसी स्वार्थ के लगातार मानव जीवन और प्रकृति को लाभ पहुंचाते हैं तो उनके प्रति आभार जताना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ कॉलोनी के लोग दीप जलाकर पेड़ों को धन्यवाद देते हैं। इस पहल के जरिए वे नई पीढ़ी को भी पेड़ों और पर्यावरण के महत्व का संदेश दे रहे हैं।

Bhopal residents worship trees on Diwali
दिवाली के बाद इंदौर की हवा हुई जहरीली! AQI 500 पार, लेमन मिंट फ्लेवर वाले पानी का छिड़काव कर रहा नगर निगम

दीपावली के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी की ये परंपरा बताती है कि त्योहारों को प्रकृति से जोड़कर भी मनाया जा सकता है। रहवासियों की ये पहल लोगों को पेड़ों का संरक्षण करने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की प्रेरणा देती है।