विधायक के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल विधायक विश्राम गृह के कमरे में पुलिस की वर्दी में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, विधायक हुए हैरान

MLA Rest House : भोपाल विधायक विश्राम गृह में कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस के आवंटित कमरों में पुलिस वर्दी पहने आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती मिले। अचानक पहुंचे विधायक देखकर हो गए हैरान।

शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल विधायक विश्राम गृह में सुरक्षा व्यवस्था में चूक का मामला।

  • विधायक दिनेश जैन बॉस के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती।

  • दोनों पुलिस की वर्दी पहने हुए थे।

Bhopal MLA rest house security lapse : एमपी की राजधानी भोपाल स्थित विधायक विश्राम गृह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। यहां महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन 'बॉस' को आवंटित कमरों में पुलिस की वर्दी पहने एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। जब विधायक अचानक कमरे में पहुंचे तो दोनों को देखकर हैरान रह गए। पकड़े जाने पर दोनों माफी मांगने लगे और मौका मिलते ही वहां से भाग निकले। विधायक की शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली से लौटे थे विधायक

घटना 2 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक विधायक दिनेश जैन दिल्ली से भोपाल लौटने के बाद विधायक विश्राम गृह के खंड क्रमांक-3 स्थित अपने आवंटित कमरों में पहुंचे थे। उन्हें कक्ष क्रमांक 13 और 14 आवंटित हैं। जैसे ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, अंदर पुलिस की वर्दी पहने युवक और युवती को देखकर चौंक गए।

विधायक को देखकर हाथ पैर जोड़ने लगे दोनों

कांग्रेस विधायक के अचानक पहुंचने पर कमरे में मौजूद युवक और युवती घबरा गए। दोनों हाथ पैर जोड़कर माफी मांगने लगे। इसी बीच मौका पाकर दोनों वहां से भाग निकल गए। इस घटना के बाद विधायक ने विश्राम गृह की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

केयरटेकर के पास रहती हैं कमरों की चाबियां

विधायक दिनेश जैन का कहना है कि जब वो भोपाल शहर से बाहर रहते हैं तब उनके कमरों की चाबियां मुख्य काउंटर पर केयरटेकर के पास जमा रहती हैं। साफ सफाई और अन्य जरूरी कामों के लिए कर्मचारियों को कमरों तक पहुंच दी जाती है। विधायक ने आशंका जताई कि इस व्यवस्था का दुरुपयोग कर कोई भी बाहरी व्यक्ति कमरों में प्रवेश कर सकता है और वहां रुककर किसी अपराध या साजिश को भी अंजाम दे सकता है।

विधानसभा सचिवालय के निर्देश पर जांच शुरू

विधायक की शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच में ये पता लगाया जाएगा कि विधायक को आवंटित कमरों तक युवक और युवती कैसे पहुंचे उन्हें चाबी किसने उपलब्ध कराई और विश्राम गृह की सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विधायक विश्राम गृह में जनप्रतिनिधियों को कमरे आवंटित किए जाते हैं ऐसे में इस तरह की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि पुलिस की वर्दी पहने युवक और युवती विधायक के निजी आवंटित कमरों तक कैसे पहुंचे और वहां कितनी देर से मौजूद थे? जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन