फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करतीं मेयर मालती राय (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

भोपाल में पानी सप्लाई व्यवस्था का महापौर मालती राय ने किया निरीक्षण, कहा- RO से बेहतर पानी मिल रहा

Bhopal Water Supply News: भोपाल में पानी सप्लाई की शिकायतों के बीच मेयर मालती राय ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। मेयर ने दावा किया कि फिल्टर प्लांट से सप्लाई होने वाला पानी RO से बेहतर है।

प्रीतेश जैन

Bhopal Mayor Malti Rai Inspection: राजधानी भोपाल में पानी की गुणवत्ता और सप्लाई को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद महापौर मालती राय ने मंगलवार को विधानसभा के सामने स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पानी की गुणवत्ता, सप्लाई व्यवस्था और कम प्रेशर की शिकायतों की जांच की। निरीक्षण के दौरान MIC सदस्य रविंद्र यति भी मौजूद रहे।

महापौर मालती राय ने बताया कि पुराने भोपाल क्षेत्र में बड़े तालाब का पानी फिल्टर कर सप्लाई किया जाता है। लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कई इलाकों में पानी का प्रेशर कम रहता है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया।

RO से बेहतर गुणवत्ता का है पानी

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पानी पूरी तरह फिल्टर होकर लोगों तक पहुंच रहा है और उसमें किसी प्रकार की गंदगी नहीं है। महापौर मालती राय ने दावा किया कि भोपाल की जनता को RO लगाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि नगर निगम द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी RO से भी बेहतर गुणवत्ता का है।

कहीं भी पानी की कमी नहीं

महापौर ने स्पष्ट किया कि कई बार बिजली की समस्या के कारण मोटर बंद हो जाती है, जिससे पानी का प्रेशर कम हो जाता है। हालांकि, बिजली आने के बाद मोटर फिर चालू कर दी जाती है और टंकियां भरने के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी लोगों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी पानी की कमी नहीं है और सभी क्षेत्रों में पर्याप्त जल आपूर्ति की जा रही है।

स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर महापौर ने कहा कि नगर निगम की टीम और सफाई मित्र लगातार सक्रियता से काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भोपाल नगर निगम स्वच्छता में इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। बारिश से पहले नालों की सफाई को लेकर उन्होंने बताया कि शहर के लगभग 95 प्रतिशत नालों की सफाई पूरी हो चुकी है और शेष कार्य 30 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति न बने।

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश, एकनाथ शिंदे का राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर हमला

पहले महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छुआ, अब पत्रकार को धकेला भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल