भोपाल के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग  (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

धू-धू कर जला भोपाल में प्लास्टिक का गोदाम, सुबह नौ बजे लगी आग दोपहर तीन बजे पाया गया काबू

Bhopal Plastic Warehouse Fire Incident: एमपी के राजधानी भोपाल के बड़वई के कबाड़ गोदाम में अचानक लगी आग, 5 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • राजदानी भोपाल के बड़वई में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग।

  • सुबह करीब 9 बजे गोदाम में लगी आग दोपहर 3 बजे तक पाया गया काबू।

  • प्लास्टिक और पुट्ठे के सामान ने आग को और भड़काया।

Plastic Godown Fire Incident Bhopal: राजधानी भोपाल में रविवार यानी 29 नवंबर की सुबह एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बता दें कि आग इतनी तेजी से फैल गई की फायर ब्रिगेड को इसे बुझाने में छह घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

यह घटना भोपाल के बड़वई की है। जहां आग से उठता धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया।

सुबह नौ बजे गोदाम में लगी भीषण आग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजधानी भोपाल के एक गोदाम में सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर कबाड़खाना समेत अलग-अलग स्थानों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय गोदाम में प्लास्टिक और पुट्ठे का बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था।

प्लास्टिक और पुट्ठे की वजह से बढ़ती रही आग

गोदाम में रखे प्लास्टिक और पुट्ठे के ढेर में आग अंदर तक पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार पानी डाल रहे थे लेकिन ऊपर से आग बुझाने के बाद भी अंदर कई जगह आग सुलगती रही। जिसके बाद पानी के साथ फोम का इस्तेमाल भी किया गया।

गांव तक आग फैलने का था खतरा

बता दें कि, यह गोदाम गांव से लगा हुआ है ऐसे में आग आसपास के घरों तक पहुंचने की आशंका से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। गांव वालों ने भी फायर ब्रिगेड की टीम की मदद की। वहीं धुएं की वजह से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोपहर 3 बजे बुझी आग

ती फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगातार छह घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद दोपहर 3 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने का कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। दमकल विभाग के अनुसार गोदाम में रखा काफी सामान जल गया है। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; अब पवार को मनाएंगे

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: स्टालिन के बाद शरद पवार को मनाने पहुंचेंगे राहुल गांधी

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ

शरद पवार की राष्ट्रवादी पर भाजपा की नजर? महाजन बोले- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं