विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी का मामला फिर गरमाया, उमंग सिंघार ने CM Mohan Yadav से पूछा सवाल

Vijay Shah Statement Controversy: विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान का मामला फिर गरमाया, नेता प्रतिपक्ष ने सीएम मोहन यादव से पूछा तीखा सवाल।
Umang Singhar Questions CM Mohan Yadav Viajy Shah Statement
विजय शाह के बयान को लेकर उमंग सिघार का सवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित आपत्तिजनक बयान का मामला फिर गरमाया।

  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम मोहन यादव और सरकार पर साधा निशाना।

  • उमंग सिंघार का आरोप विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं दी गई।

Umang Singhar Questions CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिया गया कथित आपत्तिजनक बयान का मामला एक बार फिर गरमा गया है। एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार ने इस मामले को लेकर सीएम मोहन यादव और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि सरकार ने विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देकर संवैधानिक प्रक्रिया की अनदेखी की है। साथ ही उन्होंने इसे भारतीय सेना, महिलाओं और संविधान का अपमान बताया है।

उमंग सिंघार ने एक्स पर पोस्ट कर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अपने मंत्री को बचाने के लिए मोहन यादव सरकार ने संवैधानिक प्रक्रिया की भी धज्जियां उड़ा दी हैं।

"सरकार और राज्यपाल ने कार्रवाई की मंजूरी नहीं दी"

उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विजय शाह के खिलाफ भाजपा सरकार और राज्यपाल ने कार्रवाई की मंजूरी नहीं दी। अब यही रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपकर पूरे मामले को पलटने की कोशिश की जा रही है।

हाईकोर्ट के आदेश और एसआईटी जांच का दिया हवाला

उमंग सिंघार ने सवाल उठाया कि जब उच्च न्यायालय ने खुद मामले का संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे और एसआईटी से जांच कराई गई थी, तब अभियोजन की मंजूरी क्यों नहीं दी गई? उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार ने विजय शाह को बचाने के लिए इतनी कोशिश क्यों की? सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सीधे सवाल करते हुए कहा कि क्या कानून सभी के लिए बराबर है या सरकार में मंत्रियों के लिए अलग नियम हैं? उन्होंने सरकार के फैसले को सेना, महिलाओं और संविधान का अपमान बताया।

क्या है विजय शाह और कर्नल सोफिया कुरैशी से जुड़ा विवाद?

दरअसल, मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एक कार्यक्रम में कथित आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहां अदालत ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया।

Umang Singhar Questions CM Mohan Yadav Viajy Shah Statement
मंडला जिले के बसनिया बांध पर फिर टकराव, सांसद-मंत्री की समझाइश भी बेअसर, ग्रामीण अड़े