सरकार-किसान वार्ता  
भोपाल

भोपाल में 2 घंटे चली सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा! टी-ब्रेक के बाद फिर शुरू होगी दूसरे दौर की बातचीत

Bhopal Kisan Andolan: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार और किसान प्रतिनिधियों की 2 घंटे चली पहले दौर की वार्ता रही बेनतीजा। टी-ब्रेक के बाद दूसरे दौर की बातचीत में हल निकलने की उम्मीद।

अर्पित शुक्ला

Bhopal Kisan Andolan: मध्य प्रदेश में उग्र रूप ले चुके किसान आंदोलन के बीच मंत्रालय में सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे तक चली पहले दौर की वार्ता बेनतीजा रही है। बैठक में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, खेल मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री कृष्णा गौर ने किसान संगठनों को मनाने तथा आंदोलन समाप्त कराने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन फिलहाल किसी बिंदु पर सहमति नहीं बन सकी है। दो घंटे की मैराथन चर्चा के बाद बैठक रोककर टी-ब्रेक लिया गया है। प्रशासन की ओर से गतिरोध सुलझाने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही दूसरे दौर की बातचीत शुरू होगी।

15 से अधिक किसान प्रतिनिधि रख रहे अपना पक्ष

बैठक में किसान संगठनों की ओर से 15 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। किसान अपनी प्रमुख मांगों को सरकार के सामने विस्तार से रख रहे हैं। इनमें ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का कोटा बढ़ाने, खाद की ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने, किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और अन्य कृषि संबंधी मुद्दे प्रमुख हैं। दोनों पक्षों के बीच आंदोलन समाप्त कराने और व्यावहारिक समाधान तलाशने को लेकर चर्चा जारी है।

समाधान की उम्मीद, बैठक पर सबकी नजर

राजधानी भोपाल में कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि संवाद के जरिए किसानों की समस्याओं का समाधान निकाला जाए और आंदोलन का शांतिपूर्ण अंत हो।

वहीं, किसान प्रतिनिधि भी अपनी मांगों पर ठोस निर्णय की उम्मीद लेकर बैठक में शामिल हुए हैं। अब सभी की नजर इस वार्ता के नतीजों पर टिकी है कि क्या सरकार और किसानों के बीच सहमति बन पाती है या आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को तोहफा, EPFO की कवरेज सीमा 15 से 25 हजार किया गया; 51 लाख कर्मचारियों को लाभ

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS