घायल युवक (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

भोपाल में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पूर्व डीजीपी के इशारे पर वार कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal Crime News: भोपाल के कटारा हिल्स में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ। फरियादी ने पूर्व डीजीपी के इशारे पर हमला कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज लिया है।

प्रीतेश जैन

Bhopal Katara Hills Axe Attack: राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में युवक पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। घायल युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हमला पूर्व डीजीपी के इशारे पर कराया गया। उनका दावा है कि वीपेंद्र सिंह तोमर प्रकरण में मदद करने की रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूर्व डीजीपी पर लगाए गए आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

फरियादी दिनेश प्रताप सिंह के मुताबिक, वीपेंद्र सिंह तोमर को कथित रूप से बंधक बनाए जाने के मामले में मोहित ने उनकी मदद की थी। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष मोहित से रंजिश रखता था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी दुश्मनी के कारण उस पर जानलेवा हमला कराया गया। साथ ही पूर्व डीजीपी के इशारों पर घटना को अंजाम देने का भी आरोप लगाया गया है।

जान से मारने की धमकी दी

भोपाल पुलिस के अनुसार, घटना 1 जुलाई की रात की है। कटारा टावर स्थित सांची दुकान पर पहले करन और उसका भाई पंचू पहुंचे। दोनों ने मोहित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मोहित ने इसका विरोध किया तो दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।

कुल्हाड़ी से किया हमला

रात करीब 10:45 बजे जब मोहित दुकान बंद कर रहा था, तभी करन कुल्हाड़ी लेकर वापस आया और उस पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी का वार सीधे मोहित के चेहरे पर लगा, जिससे उसकी नाक, कान और आंख के बीच गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत माउंट अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कटारा हिल्स थाना पुलिस ने करन और पंचू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 118(1), 296(ए), 351(2) और 3(5) के तहत हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए पूर्व डीजीपी से जुड़े आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

फिलहाल किसी भी व्यक्ति की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

PM तारिक रहमान के भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन ने ‘चेंज ऑफ गार्ड’ रद्द करने का फैसला लिया वापस

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी

दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे लोग, एक की मौत