भोपाल में 96 लाख की शराब जब्त फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

भोपाल में 96 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 1075 पेटी रम जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

Bhopal Illegal Liquor Seizure : भोपाल में निशातपुरा पुलिस ने 1075 पेटी शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। 96 लाख की शराब और ट्रक समेत 1.16 करोड़ का मशरूका जब्त किया गया है। चालक गिरफ्तार हुआ है।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • भोपाल में अवैध शराब से भरा आयशर ट्रक पकड़ा गया।

  • Black Fort प्रीमियम रम की 1075 पेटियां बरामद।

  • शराब की कीमत करीब 96 लाख रुपए आंकी गई।

  • ट्रक समेत 1.16 करोड़ रुपए का मशरूका जब्त।

  • डीदीप निवासी चालक गिरफ्तार, अवैध नेटवर्क की जांच शुरू।

Bhopal Police Seize Illegal Liquor Worth 96 Lakh Rupees : राजधानी भोपाल में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। निशातपुरा पुलिस ने पीछा कर एक आयशर ट्रक को पकड़ा, जिसमें Black Fort प्रीमियम रम की 1075 पेटियां भरी हुई थीं। जब्त शराब की कीमत करीब 96 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब और वाहन समेत करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। शराब के परिवहन और खरीदी-बिक्री से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को देखकर नहीं रोका ट्रक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक गांधीनगर से करोंद की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा था। भोपाल पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका और भागने लगा। इस दौरान आधार अस्पताल के पास एक कार को टक्कर मारकर वह आगे निकल गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा जारी रखा और पीपुल्स मॉल के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया।

ट्रक में मिलीं रम की 1075 पेटियां

पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें प्रीमियम रम की 1075 पेटियां मिलीं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 96 लाख रुपए बताई गई है। ट्रक आयशर कंपनी का है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।

मंडीदीप का रहने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक चालक रामकिशन बमोरिया (38), निवासी मंडीदीप को गिरफ्तार किया है। शराब की पेटियों पर सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड, रायसेन का नाम दर्ज मिला है। हालांकि, वाहन से शराब की खरीदी-बिक्री और परिवहन से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले हैं।

आबकारी एक्ट के तहत केस, नेटवर्क की तलाश

निशातपुरा पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार