चंद्रशेखर तिवारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

भोपाल में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर पर FIR, भड़काऊ वीडियो वायरल करने का आरोप

Fir On Chandrashekhar Tiwari: हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी पर एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

प्रीतेश जैन

Bhopal News: भोपाल की टीटी नगर थाना पुलिस ने संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने के आरोप में तिवारी के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो से दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में गोविंदपुरा इलाके में बजरंग दल कार्यकर्ताओं और एक मुस्लिम युवक के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी घटना को लेकर Chandrashekhar Tiwari ने एक नया वीडियो जारी किया, जिसे इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया। आरोप है कि वीडियो में दिए गए बयानों से सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हुआ और विवाद की स्थिति बनने लगी।

लागू की गई थी निषेधाज्ञा

पुलिस ने बताया कि भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 12 मई 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163(2) के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी व्यक्ति ऐसा भाषण, कार्यक्रम या गतिविधि नहीं करेगा, जिससे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों या शांति व्यवस्था प्रभावित हो।

तनाव बढ़ने की आशंका

एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि चंद्रशेखर तिवारी ने अपने वीडियो में गोविंदपुरा की घटना को लव जिहाद से जोड़ते हुए शहर काजी मुश्ताक अली नदवी पर टिप्पणी की थी। पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिए गए बयान से संवेदनशील क्षेत्रों में तनाव बढ़ने और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई थी।

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज