जनवरी में होगा ग्लोबर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

भोपाल में फिर लगेगा दिग्गज उद्योगपतियों का मेला; जनवरी 2027 में होगी दूसरी 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट'

Madhya Pradesh Investor Summit: भोपाल में जनवरी 2027 में होगी दूसरी 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट'; पीएम मोदी को न्योता संभव, सतगढ़ी में १७२ एकड़ पर बनेगा नया औद्योगिक हब।

सजल रघुवंशी

Bhopal Global Investors Summit 2027: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा लगने जा रहा है। राज्य सरकार आगामी जनवरी 2027 में दूसरी 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' (जीआईएस) आयोजित करने की तैयारियों में जुट गई है।

इस भव्य आयोजन का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किए जाने की संभावना है। उद्योग विभाग और मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (MPIDC) ने इसके लिए ज़मीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।

निवेश का आंकड़ा दोगुना होने की उम्मीद

गौरतलब है कि पहली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट फरवरी 2025 में आयोजित की गई थी, जिसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उस दो दिवसीय समिट और रीजनल इन्वेस्टर्स समिट्स को मिलाकर प्रदेश को कुल 30.77 लाख करोड़ रुपए के भारी-भरकम निवेश प्रस्ताव मिले थे। इसमें सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव अडाणी समूह का था, जिसने अकेले 1.10 लाख करोड़ रुपए के निवेश की प्रतिबद्धता जताई थी। अधिकारियों को पूरी उम्मीद है कि इस बार एमपी की बेहतर नीतियों के चलते निवेश प्रस्तावों का यह आंकड़ा पिछले मुकाबले सीधे दोगुना हो सकता है।

इन तीन नए वेन्यू पर चल रहा है विचार

पिछली बार यह समिट राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित हुई थी, जिसके लिए शहर के सौंदर्यीकरण पर 100 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए थे। इस बार आगंतुकों और बड़े निवेशकों की संभावित संख्या को देखते हुए तीन नए स्थलों का निरीक्षण किया जा चुका है बता दें कि इनमें से किसी एक स्थल का अंतिम चयन आमंत्रित मेहमानों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।

  • लाल परेड ग्राउंड।
  • ज्यूडिशियल एकेडमी के पास नीलबड़-रातीबड़ क्षेत्र।
  • राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का पुराना स्थल।

पिछली कमियों को भी सुधारा जाएगा

हाल ही में हुई एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने आयोजन को और अधिक व्यवस्थित बनाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी ने पिछली समिट के दौरान सामने आईं तकनीकी दिक्कतों और ध्वनि (साउंड) संबंधी समस्याओं का मुद्दा उठाया। प्रशासन का पूरा जोर इस बार इन तकनीकी खामियों को पूरी तरह दूर करने पर है।

सतगढ़ी में बनेगा नया औद्योगिक हब

नए निवेशकों को आकर्षित करने और रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए एमपीआईडीसी (एमपीआईडीसी) कोलार रोड स्थित सतगढ़ी के पास 172 एकड़ ज़मीन पर एक नया 'मल्टी-प्रोडक्ट औद्योगिक क्षेत्र' विकसित कर रहा है। इस नए हब में विशेष रूप से तीन क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जाएगा टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और रेडीमेड गारमेंट्स।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच