पुलिस फोर्स (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

भोपाल में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन से निगरानी

Bhopal Police Alert For Friday Namaz: राजधानी में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

प्रीतेश जैन

Bhopal News: राजधानी भोपाल में आज जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। ड्रोन और CCTV फुटेज से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर भी पुलिस की नजर है। सुबह से ही शहर के अति संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

दरअसल, हाल ही में एक विवाद से जुड़े मामले को लेकर तनाव की आशंका जताई जा रही है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन गौतम ने आरोप लगाया था कि कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

मोहसिन ने गोविंदपुरा मामले में तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बावजूद एहतियातन शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

धार्मिक नेताओं की शांति की अपील

भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों या उकसावे में न आएं। उन्होंने नागरिकों से शहर में अमन कायम रखने की अपील की।

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने सभी समुदायों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और कानून व्यवस्था में सहयोग करें। शहर के पुराने इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इतवारा क्षेत्र की मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा ताजुल मसाजिद, बुधवारा स्थित कुलसुम बिया मस्जिद, मोती मस्जिद, जामा मस्जिद और पीरगेट क्षेत्र में भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ