एसीपी मोनिका शर्मा वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO

Monika Sharma Viral Video: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच लेडी IPS अफ़सर का जांबाज रूप, बस खिसका रहे प्रदर्शनकारियों के आगे खड़ी हुईं एडिशनल सीपी मोनिका शुक्ला।

सजल रघुवंशी

ACP Monika Sharma Fearless Video Kisan Andolan: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहा किसान आंदोलन बुधवार को उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब प्रदर्शनकारी पुलिस की बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने लगे। इस दौरान कुछ किसानों ने रास्ता रोकने के लिए खड़ी बसों को हटाने का प्रयास किया। इसी बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों की तत्परता और जिम्मेदारी को उजागर कर दिया।

जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने बस को धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश की, एडिशनल पुलिस कमिश्नर मोनिका शुक्ला बस के सामने डटकर खड़ी हो गईं। उन्होंने बस को पीछे की ओर धकेलते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। कुछ देर तक दोनों ओर से जोर आजमाइश चलती रही, जिसके बाद प्रदर्शनकारी पीछे हट गए और स्थिति पर पुलिस ने दोबारा नियंत्रण स्थापित कर लिया।

मोनिका शुक्ला ने दिखाई खाकी की पावर

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एडिशनल पुलिस कमिश्नर मोनिका शुक्ला की ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्धता की चर्चा कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बिना पीछे हटे बस के सामने खड़े होकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। कई लोगों ने इसे विपरीत परिस्थितियों में उनके साहस, त्वरित निर्णय और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बताया।

मंत्रालय में किसान और मंत्रियों के बीच बैठक जारी

भोपाल में जारी किसान आंदोलन के बीच बुधवार को मंत्रालय में सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक शुरू हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गठित मंत्रियों की समिति किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मांगों पर चर्चा कर रही है।

मंत्रालय के कक्ष क्रमांक 325 में चल रही इस बैठक को किसान आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल बैठक को लेकर मीडिया की एंट्री सीमित रखी गई है और बातचीत बंद कमरे में जारी है।

https://youtu.be/ZkCPw-UzCII?si=MIoEl6YGI0mHuUIP

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस