कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स - सोशल मीडिया) 
भोपाल

भोपाल में बिजली कटौती जारी, आज 30 से ज्यादा इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई

Electricity Outage in Many Areas: भोपाल में मेंटेनेंस कार्यों के चलते बड़े पैमाने पर बिजली कटौती जारी है। शहर के करीब 30 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

प्रीतेश जैन

Power Cut in Bhopal: राजधानी भोपाल में एक बार फिर बिजली कटौती का दौर जारी है। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्यों के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली सप्लाई बंद रखी जा रही है। आज करीब 30 से अधिक क्षेत्रों में 2 से 7 घंटे तक बिजली गुल रहने की संभावना है, जिससे आमजन और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।

शेड्यूल के मुताबिक, सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक भैंसाखेड़ी, मंडी बैरागढ़, सीहोर नाका, स्टेशन रोड, टी वार्ड और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुमित्रा परिसर, बांसखेड़ी, सौम्या एवर ग्रीन, शिव जानकी वाटिका, सिग्नेचर ग्रीन, 610 क्वार्टर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।

अलग-अलग समय पर कटौती

इसके अलावा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बागसेवनिया, लक्ष्मी परिसर, जाटखेड़ी और बाग मुगालिया बस्ती में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नदीम रोड, इब्राहिमपुरा, यूनानी सफाखाना, मारवाड़ी रोड और पिपलिया पेंदे खां जैसे इलाकों में भी बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा।

कई इलाकों में लंबी कटौती

कुछ क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली बाधित रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शुभम ग्रीन, पटेल नगर, रायसेन रोड, आईबीडी कैम्पस, वर्धमान, सूरज नगर, सेवनिया गौंड, बरखेड़ीकलां, गौरागांव, बिसनखेड़ी और बीलखेड़ा सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

बिजली कंपनी ने साफ किया है कि यह कटौती आवश्यक मेंटेनेंस और सुधार कार्यों के चलते की जा रही है, ताकि भविष्य में बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। कंपनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z