भोपाल में कई मार्गों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट फोटो सोर्स - नवभारत डिजाइन
भोपाल

भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन आज, रात 8 बजे से निकलेंगे चल समारोह, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट, देखें रूट

Bhopal Durga Visarjan : भोपाल में रात 8 बजे से निकलेगा मुख्य चल समारोह।इस अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए।

शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुबह 9 बजे से शुरू होगी विसर्जन प्रक्रिया।

  • रात 8 बजे से शहर में दुर्गा प्रतिमाओं की झांकियों के चल समारोह निकलेंगे।

  • प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़ और हताईखेड़ा डेम पर होगा प्रतिमाओं का विसर्जन।

  • यात्री बसों के लिए भी बदले गए रूट, इंदौर और गुना-ग्वालियर से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड पर यात्रा समाप्त करेंगी।

Bhopal Traffic Diversion : राजधानी भोपाल में बुधवार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। सुबह 9 बजे से प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़ और हताईखेड़ा डेम पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

वहीं रात 8 बजे से विभिन्न क्षेत्रों में झांकियों के चल समारोह निकलेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

रात 8 बजे से निकलेगा मुख्य चल समारोह

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का मुख्य चल समारोह भारत टॉकीज तिराहे से शुरू होकर सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा चौराहा, मंगलवारा, गल्ला मंडी हनुमानगंज, जुमेराती, सिंधी मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट और कमला पार्क होते हुए कमलापति घाट पहुंचेगा। वहीं कुछ झांकियां पॉलिटेक्निक चौराहे, डिपो चौराहे और भदभदा तिराहे से होकर प्रेमपुरा घाट जाएंगी।

भारी वाहनों की शहर में एंट्री प्रतिबंधित

भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। खजूरी सड़क, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, इस्लाम नगर, चौपड़ा कला, पटेल नगर, 11 मील, रातीबड़, लालघाटी, नूरगंज, एयरपोर्ट, करोंद, भानपुर और रत्नागिरी से आगे भारी वाहन नहीं आ सकेंगे।

पुराने शहर में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

शाम 5 बजे से भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड और भोपाल टॉकीज के बीच सिटी बस, मैजिक और चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। शाम 6 बजे से मंगलवारा थाना तिराहा, दयानंद चौक और जुमेराती पानी की टंकी की ओर से घोड़ा नक्कास तथा बस स्टैंड की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। चल समारोह की स्थिति के अनुसार इतवारा, पीरगेट, रेतघाट और कमला पार्क की ओर भी यातायात रोका जाएगा।

प्रेमपुरा और बैरागढ़ जाने वाली झांकियों के लिए अलग व्यवस्था

भारत टॉकीज से कुछ प्रतिमाएं सुल्तानिया जनाना अस्पताल, काली मंदिर तलैया, लिली टॉकीज, पुलिस कंट्रोल रूम, रोशनपुरा और जवाहर चौक होते हुए डिपो चौराहे से प्रेमपुरा घाट पहुंचेंगी। इस दौरान भारत टॉकीज और बोगदा पुल की ओर जाने वाले मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले वाहन अशोका गार्डन, 80 फीट रोड, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर ओवरब्रिज और मैदा मिल होकर आवागमन कर सकेंगे।

बैरागढ़ विसर्जन के लिए वैकल्पिक मार्ग

बैरागढ़ और खजूरी क्षेत्र की प्रतिमाएं बीआरटीएस कॉरिडोर से आगे सीहोर रोड स्थित विसर्जन स्थल पर पहुंचेंगी। भोपाल शहर से इंदौर और देवास जाने वाले वाहन लालघाटी, नूरगंज, गांधीनगर, एयरपोर्ट तिराहा, मुबारकपुर बायपास, भौरी और खजूरी सड़क बायपास का उपयोग कर सकेंगे। वहीं, इंदौर और सीहोर की ओर आने-जाने वाले वाहन झागरिया, रातीबड़, नीलबड़ और भदभदा चौराहे से होकर जा सकेंगे।

यात्री बसों के लिए भी बदले मार्ग

विसर्जन के दौरान यात्री बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इंदौर शहर और सीहोर जिले से आने वाली बसें मुबारकपुर बायपास, गांधीनगर और लालघाटी होते हुए हलालपुर बस स्टैंड पर यात्रा समाप्त करेंगी। गुना और ग्वालियर से आने वाली बसों का ठहराव भी हलालपुर बस स्टैंड पर रहेगा। बैरसिया बस स्टैंड से संचालित बसें बेस्ट प्राइज तिराहे तक ही आएंगी। आईएसबीटी से चलने वाली बसें प्रभात चौराहा और भारत टॉकीज के बजाय होशंगाबाद रोड तथा बायपास मार्ग का इस्तेमाल करेंगी। वाहन चालकों से अपील है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर निकलें।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता