कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

राजधानी भोपाल में भिंडी की सब्जी बनी विवाद की वजह, तलाक तक पहुंचा मामला

Husband Wife Dispute: भिंडी की सब्जी की वजह से पति-पत्नी के बीच तलाक की नौबत आ गई है। पत्नी ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि पति का कहना है कि महिला उसकी नापसंद की सब्जी बनाती है।

प्रीतेश जैन

Bhopal Divorce Case: राजधानी भोपाल में पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ एक मामूली घरेलू विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है। मामला खाने की पसंद-नापसंद से शुरू हुआ, लेकिन धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों ने साथ रहने से इनकार कर दिया। अब मामले का समाधान कानूनी प्रक्रिया के जरिए तलाशा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पत्नी ने काउंसलिंग सेंटर पहुंचकर अपने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। महिला का कहना था कि उसका पति उसके बनाए खाने में हमेशा कमियां निकालता है और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता है।

भिंडी बनी विवाद की वजह

मामले की काउंसलिंग कर रहीं रीता तुली ने जब पति से बातचीत की तो उसने अपनी अलग दलील दी। पति का कहना था कि उसने शादी से पहले ही साफ कर दिया था कि उसे भिंडी और गीली सब्जियां बिल्कुल पसंद नहीं हैं। इसके बावजूद उसकी पत्नी बार-बार वही सब्जियां बनाती रही, जिससे घर में लगातार विवाद होने लगा।

कोर्ट तक पहुंचा मामला

काउंसलिंग सेंटर में दोनों के बीच कई दौर की बातचीत कराई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। फॉलोअप सेशंस में भी पति अपनी शिकायत पर कायम रहा, जबकि पत्नी ने पति के व्यवहार को प्रताड़ना बताया। आखिरकार दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने साथ रहने से मना कर दिया। मामला अब कोर्ट पहुंच चुका है, जहां कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश में बढ़ रहे पारिवारिक विवाद के मामले

मध्य प्रदेश में पारिवारिक विवाद और तलाक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में प्रदेश में फैमिली कोर्ट से जुड़े करीब 27 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 32,874 तक पहुंच गई।

संवाद की कमी से रिश्तों में दरार

राजधानी भोपाल में वर्ष 2024 के दौरान 3,549 तलाक के आवेदन दायर किए गए, जबकि इंदौर में यह आंकड़ा 4,174 रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर बढ़ते तनाव और आपसी संवाद की कमी रिश्तों में दरार की बड़ी वजह बन रही है।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID