Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

Railway Ticket Checking ID Proof Rules: सेंट्रल रेलवे 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा। यात्रा के दौरान ओरिजिनल ID न होने पर बिना टिकट माना जाएगा। जानें क्या हैं नए नियम।
Railway Ticket Checking ID Proof Rules
1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियानसोर्स-एआई
Published on: 
Updated on: 

TTE Ticket Verification Process October 2026: त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ और टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रेलवे सख्त कदम उठाने जा रहा है। सेंट्रल रेलवे द्वारा 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक एक महीने का विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के टिकट की वैधता के साथ-साथ उनके पहचान पत्र और कोटे से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाएगी।

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. स्वप्निल नीला के अनुसार, कंसेशन, विशेष कोटे, ई-पास या PTO के तहत यात्रा कर रहे यात्रियों को अपना निर्धारित मूल पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। यदि एक से अधिक यात्रियों के ग्रुप टिकट में किसी के पास भी तय किया गया ओरिजिनल डॉक्यूमेंट नहीं पाया गया, तो नियमानुसार सभी यात्रियों को बिना वैध टिकट (Without Ticket) माना जा सकता है। इसके अलावा अनारक्षित (Unreserved) टिकटों की प्रामाणिकता जांचने के लिए टीटीई (TTE) ऐप की भी मदद ली जाएगी।

कंसेशन और कोटा वाले टिकट भी होंगे चेक

भारतीय रेलवे की विशेष टिकट चेकिंग के दौरान सिर्फ सामान्य टिकट ही नहीं, बल्कि कंसेशन और अलग-अलग रिजर्वेशन कोटे से बुक किए गए टिकटों की भी जांच होगी। ऐसे यात्रियों को अपनी पात्रता से जुड़े ओरिजिनल दस्तावेज साथ रखने होंगे।

अगर कोई यात्री ई-पास या PTO के जरिए सफर कर रहा है तो उसे भी अपना मूल पहचान पत्र रखना होगा। साथ ही यह भी देखना जरूरी है कि यात्रा से पहले ई-पास या PTO को संबंधित अथॉरिटी से नियम के मुताबिक एक्सचेंज कराया गया हो।

अनरिजर्व्ड टिकट भी जांचे जाएंगे

भारतीय रेलवे के द्वारा चलाए जा रहे इस चेकिंग अभियान के तहत स्पेशल ड्राइव में अनरिजर्व्ड टिकटों की भी जांच की जाएगी। टिकट चेकिंग स्टाफ को जरूरत पड़ने पर TTE ऐप के जरिए टिकट की जानकारी चेक और सत्यापित करने की सुविधा होगी।

टिकटों में गड़बड़ी रोकना है अभियान का मकसद

सेंट्रल रेलवे के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टिकट और रिजर्वेशन से जुड़ी अनियमितताओं को रोकना है। इसके जरिए रेलवे राजस्व के नुकसान को कम करने और रिजर्वेशन सुविधाओं के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की कोशिश की जाएगी।

इसके अलावा कंसेशन, पास और टिकटों के फर्जी इस्तेमाल की जांच भी की जाएगी। यात्रियों के टिकट सही और वैध हैं या नहीं, यह भी चेक किया जाएगा।

ट्रेन में कौन-कौन सी ID मान्य है?

रेल यात्रा के दौरान पहचान के लिए रेलवे की ओर से निर्धारित फोटो ID में ये दस्तावेज शामिल हैं:

  • आधार कार्ड

  • वोटर फोटो पहचान पत्र

  • पासपोर्ट

  • PAN कार्ड

  • RTO द्वारा जारी ड्राइविंग लाइसेंस

  • केंद्र या राज्य सरकार का सीरियल नंबर वाला फोटो ID

  • मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज का फोटो स्टूडेंट ID

  • फोटो वाली नेशनलाइज्ड बैंक पासबुक

  • बैंक द्वारा जारी लैमिनेटेड फोटो वाला क्रेडिट कार्ड

अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी बात

अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं और कंसेशन, विशेष कोटा, ई-पास या PTO का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। खास तौर पर ओरिजिनल ID और पात्रता से जुड़े कागजात अपने साथ रखना जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com