कॉन्सेप्ट इमेज (फाइल फोटो -फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

महंगाई का एक और झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, भोपाल में 3 रुपए तक बढ़े दाम

CNG Price Hike in Bhopal: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। भोपाल में 3 रुपए और ग्वालियर में CNG 1 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है। 2 महीने में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

प्रीतेश जैन

Madhya Pradesh CNG Price News: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच अब आम लोगों को सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के मोर्चे पर भी झटका लगा है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं।

राजधानी भोपाल में सीएनजी के दाम 3 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाए गए हैं। इसके बाद अब 1 किलो सीएनजी की कीमत 93.75 रुपए हो गई है। वहीं ग्वालियर में भी अवंतिका एजेंसी ने 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद यहां सीएनजी का रेट 96 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है।

3 एजेंसियां सप्लाई करती हैं सीएनजी

मध्य प्रदेश में फिलहाल थिंक गैस, गेल और अवंतिका गैस सीएनजी सप्लाई का काम कर रही हैं। भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और विदिशा समेत आसपास के जिलों में थिंक गैस सप्लाई करती है, जबकि इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में अवंतिका गैस की सप्लाई है।

2 महीने में 5 रुपए बढ़े

भोपाल और आसपास के इलाकों में पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले भी करीब 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह दो महीने में सीएनजी करीब 5 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। राजधानी भोपाल में कुल 152 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 12 पंपों पर सीएनजी उपलब्ध है। इसके अलावा थिंक गैस के अलग-अलग इलाकों में करीब 25 स्टेशन संचालित हो रहे हैं। नई कीमतों का असर इन सभी स्टेशनों पर दिखाई देगा।

बढ़ रही सीएनजी वाहनों की डिमांड

इधर, बढ़ती कीमतों के बावजूद शहर में सीएनजी वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन सालों में भोपाल में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री में करीब 50 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। शोरूम से हर दिन 10 से 15 सीएनजी बेस्ड वाहन बिक रहे हैं। इसकी बड़ी वजह पेट्रोल-डीजल की तुलना में बेहतर माइलेज और अपेाकृत कम खर्च माना जा रहा है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी