जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर कार्रवाई,कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला गिरफ्तार  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

Janta Quarters : भोपाल में 599 जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर एक्शन, कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला गिरफ्तार

Bhopal Janta Quarters : भोपाल के ऐशबाग में 599 जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू। विरोध करने जा रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला गिरफ्तार। 10 पोकलेन मशीनों से मकान तोड़े जा रहे हैं।

शिवम दत्त तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल के ऐशबाग में 599 जनता क्वार्टरों पर सुबह से बुलडोजर कार्रवाई।

  • विरोध करने जा रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला गिरफ्तार।

  • कार्रवाई में 10 पोकलेन मशीनें लगाई गईं।

Bhopal Janta Quarters Bulldozer Action : राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टरों में सोमवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। यहां करीब 40 साल पुराने 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस आवासों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के विरोध की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी बीच कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे मकानों को तोड़े जाने का विरोध करने जा रहे थे। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर अशोका गार्डन थाने पहुंची है।

10 पोकलेन मशीनों से तोड़े जा रहे मकान

भोपाल के ऐशबाग के जनता क्वार्टर में कार्रवाई के लिए 10 पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं। मौके पर 4 एसडीएम 10 तहसीलदार समेत जिला प्रशासन नगर निगम और पुलिस के सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। जनता क्वार्टर की ओर आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। कई रास्तों को बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। एसडीएम लाखन सिंह चौधरी के मुताबिक करीब 90 प्रतिशत आवास तोड़े जा चुके हैं। बाकी मकानों को हटाने की कार्रवाई जारी है।

2016 में जर्जर घोषित किए गए थे आवास

एमपी हाउसिंग बोर्ड के ये मकान करीब 40 साल पुराने हैं। नगर निगम ने मई 2016 में ही करीब 600 भवनों को जर्जर और जानलेवा घोषित कर दिया था। इसके बाद 2018 में भी रहवासियों को नोटिस जारी किए गए थे। हाउसिंग बोर्ड ने हाल ही में 13 नवंबर तक मकान खाली करने और सामान हटाने का अंतिम नोटिस दिया था। हाईकोर्ट से कार्रवाई को हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन ने इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। इन क्वार्टरों में करीब 3 हजार लोग रहते थे।

रहवासियों को किराया और पुनर्वास का आश्वासन

प्रशासन का कहना है कि कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने आवास खाली कर दिए हैं। एसडीएम लाखन सिंह के मुताबिक प्रभावित लोगों को कलेक्टर रेट के हिसाब से किराया दिया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में उनके पुनर्स्थापन की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं और सोमवार को ही पूरी कार्रवाई समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी