दीपावली के बाद जहरीली हुई प्रदेश की हवा फोटो सोर्स - नवभारत
भोपाल

दीपावली के बाद जहरीली हुई प्रदेश की हवा, भोपाल का AQI 401 तो उज्जैन में 410, कई शहरों में प्रदूषण 300 पार

MP Air Pollution : दिवाली के बाद एमपी के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा। भोपाल का AQI 401 और उज्जैन का 410 दर्ज हुआ। जानिए इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर का हाल।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • दिवाली के बाद भोपाल और उज्जैन में AQI 400 के पार पहुंचा।

  • इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 300 से ज्यादा।

  • भोपाल के टीटी नगर में AQI 150 से बढ़कर 314 हुआ।

Bhopal air quality index reaches 401 after Diwali : दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर अब एमपी के कई शहरों की हवा पर दिखाई देने लगा है। पटाखों से निकले धुएं के कारण भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। सोमवार को प्रदेश के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार दर्ज किया गया। भोपाल और उज्जैन में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी तक पहुंच गई।

भोपाल उज्जैन में AQI 400 के पार

आंकड़ों के मुताबिक सोमवार की सुबह 3 बजे भोपाल का AQI 401 और उज्जैन का 410 दर्ज किया गया। इंदौर की छोटी ग्वालटोली में AQI 338 और मगोदा नगर में 316 रहा। जबलपुर के मरहताल में 328 और सुहागी में 303 रिकॉर्ड किया गया। वहीं ग्वालियर के दीनदयाल नगर में AQI 363, महाराज बाड़ा में 337 और सिटी सेंटर में 329 दर्ज किया गया। आंकड़े बताते हैं कि एमपी के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब और गंभीर श्रेणी तक पहुंच गई है।

टीटी नगर में कुछ घंटों में दोगुने से ज्यादा हुआ प्रदूषण

दिवाली के बाद भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा। दिवाली की रात 10 बजे यहां AQI 150 था, जो सोमवार सुबह 3 बजे बढ़कर 314 हो गया। यानी कुछ ही घंटों में प्रदूषण दोगुने से ज्यादा हो गया। भोपाल में सुबह 11 बजे AQI 393 दर्ज किया गया था, जबकि रात 3 बजे ये बढ़कर 401 पहुंच गया।

पीएम 2.5 का स्तर भी बढ़ा

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, पर्यावरण परिसर में पीएम 2.5 का 24 घंटे का औसत 191.41 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। वहीं टीटी नगर में यह 118.89 और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में 121.09 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। हवा में पीएम 2.5 की अधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

पटाखों के साथ निर्माण कार्यों की धूल भी जिम्मेदार

भोपाल शहर के जेपी अस्पताल में पदस्थ श्वास रोग विशेषज्ञ ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि दिवाली के बाद भी प्रदूषण का असर बना हुआ है। पटाखों से निकले धुएं के अलावा भोपाल में चल रहे निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल भी वायु प्रदूषण बढ़ा रही है।

विशेष सावधानी की जरूरत

AQI के निर्धारित मानकों के अनुसार 0 से 50 तक हवा अच्छी, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में मानी जाती है। गंभीर श्रेणी की हवा में सांस लेने से फेफड़ों और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में बच्चों बुजुर्गों और पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदूषण अधिक होने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने और खुले में व्यायाम करने से बचना चाहिए।

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया