आप ने भोपाल में किया प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

'मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ...', भोपाल में 'AAP' का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी

AAP Protest In Bhopal: पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ आप ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच Melody बांटकर नारा लगाया कि मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ।

सजल रघुवंशी

Bhopal AAP Melody Toffee Protest: पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी, भोपाल ने आज अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच मेलोडी (Melody) टॉफी बांटकर नारा लगाया कि मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ। बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया यह प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों पर सीधा कटाक्ष था।

बता दें कि, पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री उन्हें मेलोडी (Melody) टॉफी देते दिखे थे। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उसी घटना को आधार बनाकर सरकार से सवाल किया कि जनता को टॉफी नहीं, महंगाई से राहत चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखावटी छवि पेश की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ देश में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में पार्टी के जिला अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

पेट्रोल पंपों के बाहर किया गया प्रदर्शन

बता दें कि, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में अनेकों पेट्रोल पंपों के सामने खड़े होकर। सरकार के खिलाफ नारे लगाए। गौरतलब है कि, सभी विपक्षी पार्टी की तरह आप ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान मेलोनी को भेंट की गई मेलोडी टॉफी वाले मामले को ही उठाया।

बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरा

गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी का यह प्रदर्शन ऐसे वक्त में हुआ है। जब देश में जनता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार से सवाल पूछ रही है। ऐसे में पूरे देश में ही विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को घेरने का काम कर रही है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी कितना माहौल बना पाती है।

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान