सोनिया गांधी की किताब में अर्जुन सिंह का जिक्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

सोनिया गांधी की किताब BELONGING में MP के इस नेता का जिक्र, जब नहीं मानी बात तो पार्टी ने भी भुगता था परिणाम

Sonia Gandhi Book Belonging: सोनिया गांधी की किताब 'BELONGING' में सियासी किस्सा, अर्जुन सिंह की चेतावनी नजरअंदाज करना पड़ा था भारी, 1998 में सरकार बनाने के दावे का किया खुलासा।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सोनिया गांधी की किताब 'BELONGING' में MP के पूर्व CM अर्जुन सिंह का जिक्र।

  • सोनिया गांधी ने माना- अर्जुन सिंह की चेतावनी नजरअंदाज करना पड़ा भारी।

  • अर्जुन सिंह ने एक नेता को लेकर दी थी बेईमानी की चेतावनी।

Arjun Singh Mentioned In Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की हाल ही में आई किताब BELONGING: A Journey Of Love में सियासत के कई किस्से ऐसे हैं। जो काफी दिलचस्प हैं, एक ऐसा ही किस्सा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने समय के कद्दावर नेता अर्जुन सिंह से जुड़ा हुआ भी है।

किताब में सोनिया गांधी ने बताया है कि अर्जुन सिंह की एक चेतावनी को नजरअंदाज करना न केवल उन्हें बल्कि पूरी पार्टी के लिए नुकसान का सौदा साबित हुआ था।

जब सोनिया गांधी को मिला था पहला प्लॉटिकल लेशन

इस पूरी कहानी की शुरुआत होती है साल 1998 में जब कई पार्टियों और दलों के बहुमत के साथ केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी। इसके बाद आविश्वास प्रस्ताव लाया गया और उनकी सरकार मात्र एक वोट से गिर गई और इसी समय कांग्रेस पार्टी ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। किताब में सोनिया गांधी ने यह साफ लिखा कि यही वह समय था जब उन्हें राजनीति का पहला सबक मिला।

कांग्रेस ने बनाया ता 233 सांसदों का समूह

जैसे ही अटल बिहारी की सरकार गिरी, वैसे ही सोनिया गांधी केंद्र में सरकार बनाने की तैयारी करने लगीं उन्होंने दूसरे दलों के कई नेताओं से बातचीत भी की। किताब के अनुसार सरकार का दावा पेश करने के लिए 272 सीटों की जरूरत थी, ऐसे में सोनिया गांधी ने 233 सांसदों का एक ग्रुप बनाया और बाकी दलों ने उन्हें समर्थन का पूरा भरोसा दिया।

राष्ट्रपति के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंची सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा कि सहयोगी दलों के समर्थन के भरोसे वह राष्ट्रपति के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंची थीं। हालांकि, वादे के मुताबिक समर्थन नहीं मिला और कांग्रेस बहुमत साबित नहीं कर सकी। गठबंधन में प्रधानमंत्री पद को लेकर भी कई दावेदार थे, जबकि सोनिया खुद इस पद पर नहीं बैठना चाहती थीं।

जब अर्जुन सिंह की चेतावनी पड़ी भारी

सोनिया गांधी ने माना कि उन्हें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की चेतावनी पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने एक नेता का नाम लिए बिना उसे बेईमान बताया और कहा कि अर्जुन सिंह की सलाह नजरअंदाज करना भारी पड़ा। बाद में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बहुमत हासिल किया और अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने।

सोनिया गांधी ने अर्जुन सिंह को बताया अपना सबसे समझदार सहयोगी

सोनिया गांधी ने अर्जुन सिंह को अपना सबसे समझदार और अनुभवी सहयोगी बताया। उन्होंने लिखा कि अर्जुन सिंह जटिल मुद्दों को गंभीरता से सुनते और सीधे समस्या की जड़ तक पहुंचकर अपनी राय रखते थे। अर्जुन सिंह 1980 से 1985 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और बाद में केंद्र में कैबिनेट मंत्री भी बने।

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट