गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

Amit Shah In Bhopal MP: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर, राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में 35 हजार से अधिक पशुपालकों और दुग्ध समिति सदस्यों की होगी मौजूदगी।

सजल रघुवंशी

Gopalak Conference Madhya Pradesh Bhopal: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे का सबसे बड़ा कार्यक्रम राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन होगा, जिसमें प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे।

अमित शाह के कार्यक्रम में किसान-पशुपालक और सहकारिता के अलावा नए आपराधिक कानून, उच्च शिक्षा और सड़क अधोसंरचना से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं। शाह 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे और होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे।

35 हजार से ज्यादा गोपालक होंगे शामिल

गोपालक सम्मेलन को शाह के राजधानी भोपाल दौरे का प्रमुख कार्यक्रम माना जा रहा है। इसमें भोपाल के अलावा सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम समेत कई जिलों से प्रतिभागी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों की समीक्षा कर बैठक, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कृषक कल्याण वर्ष के तहत हुए कार्यों और बलराम कृषि महोत्सव की जानकारी शाह को दी जाएगी।

पशुपालकों को बोनस, गौशालाओं को आर्थिक मदद

कार्यक्रम में अमित शाह भोपाल और इंदौर दुग्ध संघों से जुड़े पशुपालकों को बोनस वितरित करेंगे। गौशालाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही गोपालक दीदियों का सम्मान और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। डेयरी क्षेत्र में भी नई परियोजनाओं की सौगात प्रस्तावित है। उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी प्लांट और भोपाल में फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट से जुड़ी सुविधा इसमें शामिल है। भोपाल दुग्ध संघ परिसर के फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट पर 16.80 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

किसान फोकस में, 1.11 करोड़ से ज्यादा फार्मर आईडी

मध्यप्रदेश विधानसभा में 2026 में दिए गए सरकारी जवाब के अनुसार 30 जून 2026 तक प्रदेश में 1,11,88,295 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी थी। शेष किसानों की आईडी बनाने की प्रक्रिया जारी बताई गई थी। केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक के आंकड़ों में मध्य प्रदेश में 1.04 करोड़ से अधिक फार्मर आईडी बनने की जानकारी थी। शाह के दौरे में किसान, पशुपालक और सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं का फोकस प्रमुखता से दिखाई देगा।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन

जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्ते सील, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; AISA-SFI और AAP का आज दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन