भोपाल में भी बढ़ा प्रदूषण, लेकिन 300 से नीचे रहा AQI फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

एकादशी की आतिशबाजी से 'जहरीली' हुई MP की हवा, 7 घंटे में 4 शहरों का AQI 300 के पार, सिंगरौली सबसे प्रदूषित

MP Air Pollution AQI : देवउठनी एकादशी की आतिशबाजी के बाद एमपी के चार शहरों का AQI 300 पार पहुंचा। सिंगरौली 358 के साथ सबसे प्रदूषित रहा भोपाल में भी बढ़ा प्रदूषण ।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • देवउठनी एकादशी की आतिशबाजी के बाद एमपी में बढ़ा वायु प्रदूषण।

  • 7 घंटे के अंदर में 4 मॉनिटरिंग स्टेशनों का AQI 300 के पार।

  • भोपाल शहर के पर्यावरण परिसर में भी करीब 70 अंकों का उछाल।

Madhya Pradesh AQI After Fireworks : देवउठनी एकादशी पर प्रदेशभर में हुई आतिशबाजी का असर मध्यप्रदेश की हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दिया। महज सात घंटे के भीतर प्रदेश के चार मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 20 नवंबर की शाम 4:30 बजे तक प्रदेश के सभी 26 मॉनिटरिंग स्टेशन 300 से नीचे थे लेकिन रात 12 बजे तक सिंगरौली पीथमपुर ग्वालियर और सागर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। सिंगरौली शहर 358 AQI के साथ प्रदेश का सबसे प्रदूषित स्टेशन रहा।

7 घंटे में ऐसे बदली प्रदेश की तस्वीर

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मॉनिटरिंग रीडिंग के मुताबिक 20 नवंबर की शाम 4:30 बजे तक किसी भी स्टेशन पर AQI 300 से अधिक नहीं था।देवउठनी एकादशी के चलते आतिशबाजी के बाद रात 12 बजे तक चार स्टेशन 300 के पार पहुंच गए। वहीं 200 से अधिक AQI वाले स्टेशनों की संख्या भी 9 से बढ़कर 13 हो गई। आंकड़े बताते हैं कि शाम से आधी रात के बीच प्रदेश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता तेजी से बिगड़ी।

सिंगरौली सबसे प्रदूषित, सागर में चौंकाने वाला उछाल

सिंगरौली जिले के सूर्यकिरण भवन क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। यहां शाम 4:30 बजे AQI 237 था जो रात 12 बजे तक 121 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 358 पर पहुंच गया। इस उछाल के साथ क्षेत्र की हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी में आ गई। तुलनीय मॉनिटरिंग स्टेशनों में ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी रही।

पीथमपुर और ग्वालियर में भी 300 के पार पहुंचा AQI

औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर 2 में AQI 277 से बढ़कर 318 दर्ज किया गया। यहां पीएम-10 प्रमुख प्रदूषक रहा। ग्वालियर जिले के महाराज बाड़ा में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 230 से बढ़कर 304 पर पहुंच गया। वहीं सागर के दीनदयाल नगर में सबसे चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला। यहां AQI शाम को 85 था जो रात 12 बजे तक बढ़कर 315 हो गया।

भोपाल में भी बढ़ा प्रदूषण, लेकिन 300 से नीचे रहा AQI

राजधानी भोपाल के तीनों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा। हालांकि रात 12 बजे तक किसी भी स्टेशन का AQI 300 के पार नहीं पहुंचा। पर्यावरण परिसर स्टेशन पर करीब 70 अंकों का उछाल दर्ज किया गया। इस तरह भोपाल में स्थिति चार अन्य स्टेशनों की तुलना में बेहतर रही लेकिन हवा की गुणवत्ता में गिरावट साफ दिखाई दी।

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?