RAP VICTIM BHOPAL 
मध्य प्रदेश

Bhopal News: सहेली ने रचाई साजिश...बेटे और दोस्त से कराया दुष्कर्म; होटल में बंधक बनाकर मारपीट

Madhya Pradesh News: सहेली ने रचाई साजिश, बेटे और दोस्त से कराया रेप; होटल में बंधक बनाकर मारपीट, किडनैप कर ले गए दूसरी जगह, मोबाइल लोकेशन के आधार पर किया गया पीड़िता को बरामद

शिवम दत्त तिवारी

Bhopal Crime  News: भोपाल के कोलार इलाके में एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ उसकी ही परिचित महिला ने साजिश रचकर दुष्कर्म कराया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती है। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर थी, तभी दो युवक होटल में पहुंचे और कमरा बुक किया। कुछ देर बाद उन्होंने कमरे में पानी न आने की शिकायत की और पीड़िता को जांच के लिए बुलाया। जैसे ही युवती कमरे में पहुंची, आरोपियों ने उसे अंदर बंद कर बंधक बना लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट और अभद्रता भी की गई।

महिला आरोपी की भूमिका

घटना के दौरान होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट भी मौके पर पहुंची। आरोप है कि उसी ने पूरी साजिश रची थी। उसने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि वह उसके बॉयफ्रेंड (होटल मालिक) से दूर रहे। इसके बाद पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई।

किडनैप कर दूसरी जगह ले गए

आरोपी यहीं नहीं रुके। वह पीड़िता को जबरन अपने साथ ले गए और स्टेशन बजरिया इलाके में ले जाकर फिर मारपीट की। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

ऐसे खुला मामला

होटल स्टाफ को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीड़िता को बरामद किया। शुरुआत में वह डरी हुई थी और कुछ भी बताने से हिचक रही थी लेकिन काउंसलिंग के बाद उसने पूरी घटना का खुलासा किया।

पुलिस कार्रवाई

भोपाल पुलिस ने महिला आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, दोनों फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामले में दुष्कर्म, अपहरण, बंधक बनाने और मारपीट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी लाइन, रात से एप्पल स्टोर के बाहर जुटे लोग; देखें VIDEO