जीतू पटवारी ने बालाघाट में भाजपा सरकार पर साधा निशाना (सोर्स- नवभारत लाइव)
बालाघाट

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर गरमाई सियासत; सुरक्षा व्यवस्था पर जीतू पटवारी ने खड़े किए गंभीर सवाल

Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से ठीक पहले मध्य प्रदेश की सियासत में उबाल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पुलिस पर सुरक्षा में लापरवाही का लगाया आरोप।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Jitu Patwari Security Questions On Rahul Gandhi Visit: मध्य प्रदेश के बालाघाट में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बैगा आदिवासी परिवारों से मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। उनके दौरे से पहले प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बालाघाट पुलिस और प्रशासन पर राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है।

वहीं, राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया के जरिए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए आदिवासी अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए हैं।

जीतू पटवारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बालाघाट एसपी कार्यालय से जारी एक पत्र की तस्वीर साझा की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का दौरा पहले से निर्धारित था और पुलिस को इसकी जानकारी भी दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस की ओर से दौरे को लेकर अनभिज्ञता जताई गई। पटवारी ने इसे नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे नेता के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से राहुल गांधी की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की।

राहुल गांधी ने भाजपा-RSS पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने बालाघाट रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने दौरे की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में भाजपा और आरएसएस पर आदिवासी समुदाय को लेकर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस आदिवासियों को भारत का ‘पहला मालिक’ नहीं, बल्कि ‘वनवासी’ मानती है।

पन्ना के विस्थापितों का भी किया जिक्र

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में पन्ना में केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित और विस्थापित लोगों के आंदोलन का भी उल्लेख किया। इस जरिए उन्होंने आदिवासी अधिकारों, विस्थापन और विकास परियोजनाओं से जुड़े सवालों को भी अपने बालाघाट दौरे के संदर्भ से जोड़ा। कांग्रेस इस दौरे को आदिवासी क्षेत्रों के मुद्दों को प्रमुखता देने के अवसर के तौर पर देख रही है।

बैगा आदिवासी परिवारों से करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी का बालाघाट दौरा मुख्य रूप से बैगा आदिवासी बच्चों की मौत के बाद उनके परिवारों से मुलाकात को लेकर है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे बैहर क्षेत्र के जालगा गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। दौरे से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। ऐसे में राहुल गांधी की बालाघाट यात्रा के दौरान आदिवासी स्वास्थ्य, पोषण, सरकारी सेवाओं की पहुंच और सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज