लांजी विधायक का वीडियो वायरल फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
बालाघाट

लाड़ली बहना के पैसों से अंडे, मुर्गा-मछली खाओ और कमल को वोट दो, महिलाओं से बोले लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे

Rajkumar Karrahe Statment on Ladli Behna : लांजी MLA राजकुमार कर्राहे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में MLA महिलाओं से कह रहे हैं कि लाड़ली बहना के पैसों से अंडे, मुर्गा-मछली खाओ और वोट कमल को दो।

मनीष तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • लांजी से बीजेपी विधायक राजकुमार कर्राहे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • महिला से बोले विधायक- लाड़ली बहना के पैसों से अंडे, मुर्गा और मछली खाओ।

  • वायरल वीडियो में विधायक ने महिलाओं से कमल को वोट दने की अपील की।

Lanji MLA Rajkumar Karrahe Viral Video : मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर लांजी से बीजेपी विधायक राजकुमार कर्राहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक महिलाओं से कह रहे हैं कि योजना के तहत मिलने वाले पैसों से अंडे, मुर्गा और मछली खरीदकर खाओ और अपने बच्चों को भी खिलाओ, ताकि वे स्वस्थ रहें।

इसी बातचीत के दौरान वे महिलाओं से कमल के निशान को वोट देने की अपील करते भी सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रास्ते में महिलाओं से रुककर की बातचीत

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगलवार शाम का है। विधायक राजकुमार कर्राहे आलीटोला में आयोजित रानी तिलका देवी के मेले से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें कुछ आदिवासी महिलाएं और बच्चे दिखाई दिए। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और उनसे बातचीत करने लगे। इसी दौरान विधायक ने महिलाओं से पूछा कि क्या उन्हें लाड़ली बहना योजना की राशि मिल रही है।

विधायक बोले- बच्चों को भी खिलाओ, स्वस्थ रहो

बातचीत के दौरान महिलाओं द्वारा लाड़ली बहना योजना की राशि मिलने की बात कहने पर विधायक ने उन्हें अंडे, मुर्गा और मछली खाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना के पैसों से अच्छा खाना खाओ और बच्चों को भी खिलाओ, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे। इसी बातचीत में उन्होंने भाजपा के चुनाव चिह्न कमल को वोट देने की अपील भी की।

वायरल वीडियो पर विधायक ने दी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद विधायक राजकुमार कर्राहे ने अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि वे मेले से लौट रहे थे, तभी रास्ते में महिलाएं और बच्चे दिखाई दिए। उन्होंने गाड़ी रोककर पूछा कि वे क्या खा रहे हैं। बातचीत के दौरान महिलाओं ने बताया कि वे खुद कुछ नहीं खा रही हैं, बल्कि बच्चे और दूसरे लोग खा रहे हैं। इसके बाद विधायक ने उन्हें लाड़ली बहना की राशि से पौष्टिक भोजन खरीदने और बच्चों को खिलाने की सलाह दी।

पानी पियो, दारू मत पियो वाला हिस्सा नहीं हुआ रिकॉर्ड

विधायक ने सफाई में कहा कि बातचीत के दौरान उन्होंने महिलाओं को पानी पीने और शराब से दूर रहने की सलाह भी दी थी। उनके मुताबिक, उन्होंने कहा था पानी पियो और दारू मत पियो लेकिन बातचीत का यह हिस्सा वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हो पाया। विधायक का कहना है कि उनका मकसद लोगों को अच्छा खानपान अपनाने और स्वस्थ रहने की सलाह देना था।

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट