बालाघाट में दीवार के गिरने से दबे 3 मजदूर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बालाघाट

बालाघाट में बारिश में ढही कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबे तीन मजदूर; स्थानीय लोगों और पुलिस ने किया रेस्क्यू

Wall Collapse In Balaghat: बालाघाट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन भवन का बेसमेंट धंसने से 3 मजदूर मलबे में दबे, मयंक तिवारी की कमान में सुरक्षित रेस्क्यू, 1 गंभीर घायल गोंदिया रेफर।

सजल रघुवंशी

3 Labour Stuck After Wall Collapse In Balaghat: मध्य प्रदेश के बालाघाट में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के राम मंदिर गली, कालीपुतली चौक के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में काम कर रहे तीन मजदूर अचानक मलबे में दब गए।

जानकारी के अनुसार, हर्षित पगाड़िया के निर्माणाधीन भवन में बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। शाम करीब 5:30 बजे लगातार बारिश के कारण पास स्थित एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे बेसमेंट में काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में घायल मजदूरों की पहचान नीलेश नगपुरे (23) निवासी नवेगांव, चैतराम सौलखे (35) निवासी नैतरा और मानिक मचाड़े (48) निवासी तिलपेवाड़ा के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

एक मजदूर की हालत गंभीर, गोंदिया किया गया रेफर

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मानिक मचाड़े की हालत गंभीर पाई। गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य दो घायल मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों में चिंता का माहौल है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बारिश को माना जा रहा हादसे की मुख्य वजह, जांच शुरू

सीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार कमजोर होकर गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गंभीर रूप से घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए गोंदिया भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। प्रशासन ने लोगों से लगातार बारिश के दौरान निर्माण स्थलों और जर्जर भवनों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

https://youtu.be/rMLSRf83I9c?si=jOrk3PLyuqWTSG9E

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट