बालाघाट में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे बीमार फोटो सोर्स- नवभारत
बालाघाट

बालाघाट में चाऊमीन खाने के बाद 118 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Balaghat Hirri Village Food Poisoning News : बालाघाट में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे बीमार हो गए। पेट दर्द की शिकायत के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12 व्यस्कों की भी तबीयत खराब हुई।

मनीष तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • बालाघाट के हिर्री गांव में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे बीमार।

  • 12 व्यस्कों की भी बिगड़ी तबीयत।

  • बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

  • कलेक्टर ने की बीमार बच्चों से मुलाकात।

118 Children Fall Ill after Eating Chowmein in Balaghat : बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिर्री में 21 नवंबर को आयोजित मेले में चाऊमीन खाने के बाद 118 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 45 बच्चों को जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किया गया है। इसके अलावा 12 वयस्कों को भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले में फूड पॉइजनिंग की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने अस्पताल पहुंचकर की बच्चों से मुलाकात

घटना की जानकारी मिलने पर बालाघाट कलेक्टर आदित्य सिंह ने 22 नवंबर की सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती बच्चों एवं अन्य मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनकी तबीयत के संबंध में जानकारी ली और चिकित्सकों को सभी मरीजों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने ये भी कहा है कि मेले में जिस फूड स्टॉल पर चाऊमीन खाने से बच्चे बीमार हुए हैं, उस फूड स्टॉल पर कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में भर्ती सभी लोगों को हालत खतरे से बाहर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती सभी 45 बच्चों तथा मेडिकल वार्ड में भर्ती 12 वयस्कों की स्थिति सामान्य है। मामले में गनीमत है कि बच्चोंं समेत सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

अब प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में भी बीमार बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इलाज के बाद शेष बच्चों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिला चिकित्सालय में भर्ती बच्चों की स्थिति भी सामान्य बनी हुई है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है कि कब फूड स्टॉल पर कार्रवाई की जाती है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम