पत्नी के हमले में घायल पति फोटो सोर्स- नवभारत
बालाघाट

बालाघाट में पत्नी की खौफनाक वारदात: लेटे हुए पति पर उड़ेला खौलता हुआ तेल, बुरी तरह झुलसा शख्स

Wife Attacks Husband in Balaghat : बालाघाट के गायखुरी में पत्नी ने लेटे हुए पति पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। हमले में शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है। वारदात के बाद से आरोपी पत्नी फरार है।

मनीष तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • बालाघाट में पत्नी की खौफनाक वारदात।

  • लेटे हुए पति पर डाला खौलता हुआ तेल।

  • हमले में गंभीर रूप से झुलसा पति।

  • वारदात के बाद फरार हुई आरोपी पत्नी।

Wife Pours Boiling Oil on Sleeping Husband in Balaghat : बालाघाट में एक महिला ने अपने पति पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। पत्नी के हमले में शख्स बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बालाघाट जिला अस्पताल में भर्ती कराय गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने वारदात को अंजाम दिया है।

हमले के बाद से महिला फरार चल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक हमले का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं।

घरेलू विवाद के बाद अलग रह रही थी पत्नी

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 33 गायखुरी में रहने वाला 51 वर्षीय डालीराम बोपचे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उनके परिवार में पत्नी श्यामकला और 14 वर्षीय बेटी है, जो वर्तमान में अपनी बुआ के घर ग्राम मुरमाड़ी में रहकर पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते करीब 7 महीने पहले श्यामकला घर छोड़कर चली गई थी।

घर का दरवाजा तोड़कर रहने लगी पत्नी

सितंबर महीने में श्यामकला वापस लौटी और घर का दरवाजा तोड़कर रहने लगी थी, जबकि डालीराम अलग रह रहे थे। करीब 2 महीने तक दोनों के बीच स्थिति सामान्य रही। दीपावली के दौरान बेटी के घर आने के बाद पति-पत्नी फिर साथ रहने लगे थे। बताया गया कि 17 नवंबर की शाम करीब 6 बजे डालीराम मजदूरी से घर लौटे और आराम करने लगे।

लेटे हुए पति पर डाला खौलता हुआ तेल

आरोप है कि खाना बना रही श्यामकला ने अचानक लेटे हुए डालीराम पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया और फरार हो गई। गर्म तेल गिरने से डालीराम का चेहरा, कान के पास का हिस्सा और गला झुलस गया। डालीराम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

पत्नी की तलाश में जुटी पुलिस

एंबुलेंस की मदद से घायल को बालाघाट जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद जिला अस्पताल पुलिस ने घायल डालीराम के बयान दर्ज कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना बालाघाट भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला को तलाश रही है।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

चक्रवात 'अकवान' का ट्रेनों पर भी पड़ा असर, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द

चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद