दुकानदार से खरीद-बिक्री करती महिलाएं (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

रक्षाबंधन की चहल -पहल के बीच महिला ने पार कर दी लाखों की ज्वैलरी, पुलिस मामले की कर रही छानबीन

MP News: रक्षाबंधन की वजह से बाजार में शोर-शराबा है। ऐसे में मध्यप्रदेश के आगर -मालवा में एक महिला ने लाखों की लूट को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन सीसीटीवी के कैमरे ने घटना की सारी पोल खोल कर रख दी।

गीतांजली शर्मा

MP Aagar Malwa Women Crime: पूरा देश रक्षाबंधन के चहल-पहल में लगा हुआ था। बाजारों में भीड़-भाड़ थी। ऐसे में मध्य-प्रदेश के आगर, मालवा जिले से एक शर्मनाक चोरी की घटना सामने आई है।  प्रदेश के मुख्य मार्ग पर स्थित श्रीनाथ ज्वेलर्स पर कुछ महिलाओं ने चोरी की शर्मनाक घटना को अंजाम दे दिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की सारी फुटेज कैद हो गई है।

बता दें कि, यह पूरा मामला आगर मालवा के नलखेड़ा क्षेत्र का है। यहां शहर के मुख्य मार्ग पर श्रीनाथ ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी शॉप है। बीते शुक्रवार की दोपहर कुछ महिलाएं आभूषण खरीदने के बहाने ज्वैलरी शॉप में आईं। बड़ी चालाकी के साथ उन्होंने दुकानदार को अपनी बातों में उलझाया और शोकेस के अंदर सोने की डिबिया को छुपाकर अपने पर्स में रख लिया।

कैमरे में दुकानदार को बातों में उलझाती महिला

दुकान में लगे कैमरे में साफ दिख रहा है कि कुछ महिलाओं का झुंड दुकानदार को लगातार बातों में उलझाकर रखे हुए। बातों ही बातों के बीच में एक महिला ने शोकेस का डिब्बा चुपके से खोला और उसके अंदर रखी सोने की छोटी सी डिब्बी भी निकाल ली। डिब्बी निकालते ही महिला वापस से दुकानदार से नए-नए जेवरात के कीमतों और गुणवत्ता पर बात करने लगी। ताकि दुकानदार को जरा भी चोरी के शक की थोड़ी भी गुंजाइश न रहे।

मालिक ने बताई यह बात

श्रीनाथ ज्वैलर्स के मालिक ने पुलिस की जांच पड़ताल में सारी आपबीती बता दी। कहा कि शोकेस में रखी वो छोटी सी सोने की डिबिया कम से कम डेढ़ लाख से ऊपर की थी। त्यौहार के दिनों में ऐसा नुकसान दुकानदार को भारी पड़ गया। फिलहाल सीसीटीवी के कैमरे में कैद चोरी के फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। वीडियो फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश लगातार जारी है।

चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे

मध्यप्रेदश के सुदूर क्षेत्रों में लगातार चोरी के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। पुलिस निरंतर छानबीन कर आरोपियों को गिरफ्त में लेकर चोरी के मामलों को सुलझाने में लगी है। रक्षाबंधन के मौके पर बाजारों में महिलाओं के द्वारा की गई यह घटना वाकई पुलिस को भी हतप्रभ कर गई है।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज