नलखेड़ा में नाले के तेज बहाव में बही कार (सोर्स- सोशल मीडिया)
आगर मालवा

मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ हादसा, नाले के तेज बहाव में बही कार; 8 की जान गई

Nalkheda Car Swept Away: आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा, मां बगलामुखी मंदिर के पास बारिश से उफने नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बही। 3 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत।

सजल रघुवंशी

Maa Baglamukhi Temple Accident: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बड़ा हादसा हुआ है। बारिश से उफने नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई।

हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। एसपी दिलीप कुमार सोनी के मुताबिक, मौके पर राहत-बचाव अभियान जारी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

तेज बहाव में बही श्रद्धालुओं की कार

बताया जा रहा है कि नलखेड़ा इलाके में रात के समय तेज बारिश हुई थी। बारिश के कारण बरसाती नाले में पानी का बहाव काफी बढ़ गया। इसी दौरान मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की कार नाले के पास पहुंची। अचानक तेज बहाव की चपेट में आने के बाद कार पानी में बह गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची प्रशासन और रेस्क्यू टीम

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को जानकारी दी गई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नाले में राहत और बचाव अभियान शुरू किया। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किलें सामने आईं। टीम कार और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी रही। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

हादसे में 8 लोगों की गई जान

इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। हादसे के बाद प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया है और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मृतकों की शिनाख्त की कोशिश जारी

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उनके परिजनों तक घटना की जानकारी पहुंचाने की प्रक्रिया भी जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के बाद नाले में पानी का बहाव बढ़ने से यह हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच और रेस्क्यू अभियान में जुटा है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात