घर पर रोमांटिक माहौल में कपल (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

जीरो बजट में घर पर ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे, देखते ही पार्टनर को फिर से हो जाएगा आपसे प्यार

Valentine Day Ideas: वैलेंटाइन डे पर प्यार जताने के लिए महंगे गिफ्ट्स या बाहर की डेट जरूरी नहीं होती। कई बार छोटे-छोटे प्यार भरे सरप्राइज और दिल से किया गया प्रयास रिश्ते में नई मिठास घोल देता है।

प्रीति शर्मा

Budget Valentine Day Celebration: प्यार जताने के लिए महंगे तोहफे नहीं बल्कि दिल से किए गए प्रयास मायने रखते हैं। अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर जेब खाली किए बिना पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो होम डेट से बेहतर कुछ नहीं है। घर की प्राइवेसी में आप वह जादुई पल बिता सकते हैं जो किसी लग्जरी होटल में भी मुमकिन नहीं।

वैलेंटाइन डे पर अक्सर कपल्स महंगे गिफ्ट्स और डिनर रिजर्वेशन के पीछे भागते हैं जिससे जेब पर भारी बोझ पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की चारदीवारी के भीतर आप ज्यादा रोमांटिक और सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं। अगर आप इस साल जीरो बजट सेलिब्रेशन की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आइडियाज आपके काम आ सकत हैं।

लिविंग रूम को बनाएं प्राइवेट सिनेमा

बाहर मूवी टिकट पर खर्च करने के बजाय घर के लिविंग रूम में गद्दे और ढेर सारे तकिये बिछाएं। अपनी और पार्टनर की कोई पसंदीदा पुरानी फिल्म या कोई रोमांटिक वेब सीरीज लगाएं। अंधेरे कमरे में हल्की फेयरी लाइट्स जलाकर आप थिएटर जैसा माहौल बना सकते हैं।

घर पर कैंडल लाइट डिनर

जरूरी नहीं कि आप बाहर से खाना ऑर्डर करें। पार्टनर के साथ मिलकर उनकी पसंदीदा डिश पकाएं। साथ में खाना बनाना अपने आप में एक बेहतरीन बॉन्डिंग एक्टिविटी है। टेबल पर कुछ मोमबत्तियां जलाएं और बैकग्राउंड में हल्का म्यूजिक चलाएं आपका लग्जरी डिनर तैयार है।

पुरानी यादों का वर्चुअल टूर

अपने फोन या लैपटॉप को टीवी से कनेक्ट करें और अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों की तस्वीरें और वीडियो देखें। उन पुरानी यादों को ताजा करना आपको एक-दूसरे के और करीब लाएगा। यह एक ऐसा इमोशनल सरप्राइज है जिसकी कीमत पैसों में नहीं आंकी जा सकती।

हैंड रिटन लव लेटर्स

डिजिटल जमाने में हाथ से लिखा पत्र सबसे कीमती तोहफा है। एक कागज पर अपनी दिल की बातें लिखें और बताएं कि वे आपके लिए क्यों खास हैं। इसे पार्टनर के तकिये के नीचे या चॉकलेट के साथ रखें। यह छोटा सा इशारा उनका दिन बना देगा।

बालकनी डेट और स्टारगेजिंग

अगर आपके घर में छोटी सी बालकनी है तो वहां दो कुर्सियां डालें और साथ में चाय या कॉफी का लुत्फ उठाएं। रात के सन्नाटे में तारों को देखना और भविष्य की बातें करना आपके वैलेंटाइन को सबसे यूनिक बना देगा।

वैलेंटाइन डे का असली मकसद साथ बिताना है पैसा खर्च करना नहीं। आपकी मेहनत और आपका समय ही पार्टनर के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। तो इस साल भीड़भाड़ वाले शोर से दूर घर की शांति में अपनी मोहब्बत का जश्न मनाएं।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल