संतुलित भोजन फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

World Vegetarian Day: शाकाहारी खाने का मतलब सिर्फ सब्जियां नहीं, इन 5 चीजों से बनेगी परफेक्ट बैलेंस्ड प्लेट

Vegetarian Diet: संतुलित शाकाहारी डाइट में सिर्फ सब्जियां ही नहीं होती है, बल्कि प्रोटीन, साबुत अनाज, फल, नट्स-सीड्स और B12-आयरन जैसे पोषक तत्वों के स्रोत भी शाकाहारी मील का हिस्सा हैं।

रीता राय सागर

Healthy Vegetarian Diet: 1 अक्टूबर को दुनिया भर में वर्ल्ड वेजिटेरियन डे मनाया जाता है। शाकाहारी खाना सिर्फ सब्जियों और सलाद तक सीमित नहीं है। अगर आपकी डाइट में सब्जियों के साथ-साथ दाल, साबुत अनाज, फल, नट्स-सीड्स और जरूरी पोषक तत्वों के स्रोत शामिल हैं, तो इसे एक बैलेंस डाइट कहा जाता है।

आजकल बड़ी संख्या में लोग पसंद, हेल्थ संबंधी, धार्मिक मान्यता, इकोसिस्टम की वजह से प्लांट-बेस्ड फूड को अपना रहे हैं, लेकिन सिर्फ मांस-मछली को प्लेट से हटा देना ही संतुलित डाइट नहीं बनाता।

शाकाहारी डाइट

क्यों मनाया जाता है शाकाहारी दिवस?

वर्ल्ड वेजिटेरियन डे हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे 1977 में नॉर्थ अमेरिका की वेजिटेरियन सोसायटी द्वारा शुरु किया गया था। 1978 में इंटरनेशनल वेजिटेरियन यूनियन ने इसका समर्थन किया। इसका उद्देश्य शाकाहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

एक शाकाहारी डाइट में प्लेट में क्या-क्या होना चाहिए?

प्रोटीन के लिए दाल और बीन्स जरूर रखें

शाकाहारी खाने में प्रोटीन के लिए सिर्फ दूध या पनीर तक सीमित न रहें, बल्कि इसके साथ दाल, चना, राजमा, लोबिया, मूंग, मसूर, सोया और टोफू जैसे विकल्प को भी अपने डाइट में शामिल करें।

एक ही तरह की दाल रोज खाने के बजाय अलग-अलग दाल और बीन्स को भोजन में शामिल करने से फूड डायवर्सिटी बनी रहती है। साबुत अनाज और दाल को मिलाकर खाना भी रोज के भारतीय भोजन में प्रोटीन का सोर्स है।

शाकाहारी डाइट

साबुत अनाज को प्लेट में दें जगह

रोटी, ब्राउन राइस, दलिया, ओट्स, जौ और दूसरे साबुत अनाज भोजन का हिस्सा हो सकते हैं। WHO भी स्वस्थ आहार में साबुत अनाज और दाल जैसे प्लांट-बेस्ड फूड को डायवर्सिटी के लिए जरूरी मानता है।  

रंग-बिरंगी सब्जियां और फल रखें

सब्जियां और फल विटामिन, मिनरल, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व का अच्छा सोर्स है। इसलिए हर दिन एक ही सब्जी खाने के बजाय अलग-अलग रंगों की सब्जियां और मौसमी फल को शामिल करना बेहतर है। प्लेट में पालक, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, लौकी, भिंडी जैसी अलग-अलग सब्जियां बारी-बारी से शामिल की जानी चाहिए।

शाकाहारी डाइट

नट्स और सीड्स को भी करें शामिल

बादाम, अखरोट, मूंगफली, अलसी, चिया और कद्दू के बीज भी शाकाहारी भोजन का हिस्सा है। इनमें गुड फैट के साथ प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं। हालांकि इन्हें रोजाना की डाइट में मुट्ठी भर से ज्यादा शामिल नहीं किया जाना चाहिए। नट्स और सीड्स ऊर्जा से भरपूर होते हैं।

B12 और आयरन को न करें नजरअंदाज

प्लांट-बेस्ड फूड से मिलने वाला आयरन शरीर में आसानी से अवशोषित नहीं होता, जैसे नॉन वेज खाने से मिलने वाला आयरन। इसलिए दाल, चना, राजमा, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और आयरन युक्त फूड को डाइट में शामिल किया जा सकता है। आयरन से भरपूर भोजन के साथ विटामिन C युक्त चीजें लेने से आयरन का अवशोषण बेहतर होता है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज