लाइफस्टाइल

इस टोटके से मिल जाएगा रुका हुआ पैसा और इस उपाय से कभी खाली नहीं होगा आपका बटुआ

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: भारतीय घरों की रसोई में मसालों के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मांगलिक और शुभ कामों में हल्दी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। ज्योतिष और वास्तु-शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है। देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल खूब किया जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में हल्दी की एक गांठ रखने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के साथ कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें हल्दी से जुड़े उपाय के बारे में-

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, पर्स में हल्दी की गांठ रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे में एक पीले या फिर लाल रंग के कपड़े में हल्दी की छोटी सी गांठ लेकर बांध दें। इसके बाद मां लक्ष्मी को अर्पित करके विधिवत पूजा कर लें। फिर इसे अपनी पर्स में रख लें।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, यदि आपका धन लम्बे समय से कहीं रुका है और आप चाहते हैं कि वो आपको वापस मिल जाए तो आप कुछ चावल के दानें लें और उसे हल्दी से रंग लें। अब इन चावल को आप अपने पर्स और तिजोरी में रखें। इस उपाय से आपका रुका धन वापस आ सकता है।

कई बार ऐसा होता है कि हम लाख प्रयास करें, हमें वो सफलता नहीं प्राप्त होती, जिसकी हमने कामना की है। इसके लिए हल्दी से जुड़ा उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके लिए आपको हल्दी की 11 या 21 गांठों की माला बनानी है। अब उस माला को भगवान गणेश को अर्पित करें।इस उपाय से आपको गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपको सफलता प्राप्त होगी।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना