सूप (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

Winter Weight Loss: ठंड में मक्खन की तरह पिघलेगी पेट की चर्बी! बस रोज रात को पी लें ये खास सूप

Weight Loss Soup: सर्दियों में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन जाती है खासकर पेट की चर्बी जल्दी कम नहीं होती। ऐसे में अगर रोज रात को पालक और मेथी से बना खास सूप पी सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Fat Burning Soup Recipe: सर्दियों के मौसम में अक्सर शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है और खान-पान बढ़ जाता है जिससे वजन बढ़ना आम बात है। ऐसे में पालक और मेथी का सूप एक बेहतरीन फैट बर्नर के रूप में उभरता है। आयरन और फाइबर से भरपूर यह सूप कैलोरी में कम और पोषण में नंबर 1 है।

कड़ाके की ठंड में जब रजाई से निकलने का मन न करे और वर्कआउट मिस हो जाए तो वजन बढ़ना स्वाभाविक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद दो मामूली सब्जियां पालक और मेथी आपके मेटाबॉलिज्म को रॉकेट जैसी रफ्तार दे सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में पालक-मेथी का सूप पीना वजन घटाने का सबसे प्रभावी और वैज्ञानिक तरीका है।

चर्बी पर कैसे प्रहार करता है यह सूप

पालक और मेथी दोनों ही फाइबर के पावरहाउस हैं। फाइबर न केवल आपके पाचन को दुरुस्त रखता है बल्कि आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है जिससे आप बार-बार अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बच जाते हैं। पालक में कैलोरी बहुत कम होती है जबकि मेथी शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को सुधारती है जो फैट जमा होने से रोकने के लिए अनिवार्य है।

पोषक तत्वों का खजाना

इस सूप में आयरन, विटामिन-A, C और K के साथ-साथ पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। मेथी में मौजूद गैलेक्टोमेन्नन नामक तत्व हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और भूख को नियंत्रित करता है। वहीं पालक शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाकर ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है ताकि वजन घटाने के दौरान आप कमजोरी महसूस न करें।

मैथी पालक सूप (सौ. फ्रीपिक)

बनाने का सही तरीका

वजन घटाने के लिए इस सूप को बनाते समय भारी मात्रा में तेल या मक्खन का प्रयोग न करें। सबसे पहले बारीक कटी मेथी और पालक को लहसुन, अदरक और हल्की काली मिर्च के साथ पकाएं। लहसुन और अदरक का कॉम्बिनेशन थर्मोजेनिक प्रभाव पैदा करता है जिससे शरीर का तापमान बढ़ता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है। स्वाद के लिए इसमें हल्का नींबू का रस मिलाएं जो विटामिन-C प्रदान करेगा और आयरन के अवशोषण में मदद करेगा।

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा