विंटर ब्लूज फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

सर्दियों में क्यों लो हो जाता है मूड? जानें Winter Blues के लक्षण और इससे निपटने के आसान तरीके

Winter Mental Health: सर्दियों में कम धूप और बदलती दिनचर्या के कारण मूड प्रभावित होता है। जानें विंटर ब्लूज के लक्षण और इससे बचने के उपाय।

रीता राय सागर

Highlights:

  • सर्दियों में कम धूप मिलने से उदासी, थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगती है।

  • मौसम के कारण होने वाली सामान्य उदासी और गंभीर मेंटल प्रॉब्लम के बीच का अंतर समझें।

  • सुबह की धूप, नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान से सर्दियों में मन को खुश और शरीर को ऊर्जावान रखें।

How To Improve Mood In Winter: सर्दियों में ठंड बढ़ने के साथ कई लोगों को सुस्ती, थकान और उदासी महसूस होने लगती है। ठंड के कारण सुबह बिस्तर से उठने का मन नहीं करता, काम में फोकस करना भी मुश्किल हो जाता है और छोटी-छोटी बातों में भी परेशानी होने लगती है। कई बार इसके पीछे कम धूप, बदलती दिनचर्या और शरीर की सर्केडियन रिदम में होने वाले बदलाव कारण होते हैं।

इसे विंटर ब्लू कहा जाता है, जो सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर का संकेत होते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सर्दियों में मूड क्यों प्रभावित होता है, इसके लक्षण कैसे क्या-क्या हैं।

विंटर ब्लू क्या होता है

विंटर ब्लू एक आम शब्द है, जिसमें सर्दियों में सैडनेस, एनर्जी का कम होना, चिड़चिड़ापन और काम में मन न लगने जैसे लक्षण शामिल हैं। आमतौर पर ये बदलाव सर्दियों में महसूस होते हैं और मौसम बदलने के साथ बेहतर हो जाते हैं, लेकिन अगर उदासी लंबे समय तक बनी रहे, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगें या हर चीज से रूचि खत्म होने लगे, तो समस्या को नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।

सर्दियों में मूड लो होने के पीछे कारण

धूपका कम होना

सर्दियों में दिन छोटे होते हैं और धूप में समय बिताने का मौका कम मिलता है। रोशनी का असर शरीर की सर्केडियन रिदम पर पड़ता है। इससे नींद और मूड प्रभावित होते हैं।

सेरोटोनिन और मेलाटोनिन पर असर

सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो मूड को कंट्रोल करता है। ठंड में आने वाली रोशनी में बदलाव से इसके काम करने के तरीके पर असर पड़ता है। मेलाटोनिन स्लीप को कंट्रोल करने वाला हार्मोन है। इससे दिन में अधिक नींद या सुस्ती महसूस होती है।

एक्टिविटी कम होना

ठंड के कारण लोग बाहर निकलना, टहलना और एक्सरसाइज करना कम कर देते हैं। इससे एक्टिविटी घटती है और सुस्ती बढ़ती है।

विंटर ब्लू से बचने के उपाय

सुबह की धूप लें

रोजाना कुछ समय बाहर प्राकृतिक रोशनी में बिताएं। सुबह की धूप शरीर की सर्केडियन रिदम को नियमित रखने में मदद करती है। बालकनी या खिड़की के पास बैठने के बजाय पूरी तरह से धूप में बैठें।

रोजाना एक्सरसाइज करें

ठंड में वॉक, योग, स्ट्रेचिंग या लाइट एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। फिजिकल एक्टिविटी तनाव कम करने और मूड बेहतर रखने में मदद करती है।

नींद का समय तय रखें

रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें। जरूरत से ज्यादा सोने और दिन में लंबी नैप लेने से बचें।

खानपान का ध्यान रखें

डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दाल, साबुत अनाज, नट्स और प्रोटीन शामिल करें। मीठा कम से कम खाएं।

दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं

मूड खराब होने पर अकेले रहने का मन करता है, लेकिन परिवार और दोस्तों से बातचीत करना और उनके साथ समय बिताना आपको बेहतर फील कराने में मदद करता है।

अपनी पसंद की चीजें करें

किताब पढ़ना, संगीत सुनना, कुकिंग, गार्डनिंग या कोई पसंदीदा हॉबी अपनाना भी आपका दिन बेहतर बना सकता है।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट