ब्रेकअप के बाद नया हेयरकट करवाती महिला (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Breakup Haircut: ब्रेकअप के बाद क्यों बदल जाता है महिलाओं का लुक? जानिए इसके पीछे की साइकोलॉजिकल

Breakup Haircut Meaning: ब्रेकअप के बाद कई महिलाएं अपने लुक में बदलाव करती हैं, जिसे अक्सर Breakup Haircut कहा जाता है। नया हेयरकट कई बार आत्मविश्वास बढ़ाने और पुराने अनुभवों से आगे बढ़ाता है।

प्रीति शर्मा

Breakup Haircut Psychology: किसी भी गहरे रिश्ते का टूटना मानसिक रूप से झकझोर देने वाला होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि ब्रेकअप के बाद महिलाएं सबसे पहले अपने बालों को छोटा करवा लेती हैं या हेयरस्टाइल बदल देती हैं। मनोविज्ञान की दुनिया में इसे ब्रेकअप हेयरकट कहा जाता है जो खुद को फिर से खोजने की कोशिश है।

ब्रेकअप के बाद होने वाले बदलावों में सबसे आम है लुक चेंज करना। अक्सर महिलाएं अपने लंबे बालों को कटवाकर एक नया अवतार अपना लेती हैं। सोशल मीडिया पर इसे रिलेशनशिप रिचुअल की तरह देखा जाता है लेकिन इसके पीछे के कारण बेहद गहरे और मनोवैज्ञानिक हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम सिर्फ स्टाइल बदलने के लिए नहीं बल्कि मानसिक शांति के लिए उठाया जाता है।

नियंत्रण की चाहत

रिश्ता टूटना एक ऐसी स्थिति है जहां इंसान को लगता है कि उसकी जिंदगी पर उसका कंट्रोल खत्म हो गया है। पार्टनर के जाने के बाद जो लाचारी महसूस होती है उसे कम करने के लिए महिलाएं अपने बालों पर नियंत्रण दिखाती हैं। बालों को अपनी मर्जी से काटना उन्हें यह एहसास दिलाता है कि उनकी जिंदगी के फैसले अब भी उनके हाथ में हैं।

पुराने वर्जन को गुडबाय

बालों को पुराने रिश्ते की यादों से जोड़कर देखा जाता है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार जब कोई महिला अपने बाल कटवाती है तो वह असल में अपने उस पुराने वर्जन को खत्म कर रही होती है जो उस रिश्ते का हिस्सा था। यह एक प्रतीकात्मक तरीका है यह कहने का कि अब मैं वह इंसान नहीं रही जिसे चोट पहुंची थी।

ब्रेकअप (सौ. फ्रीपिक)

पहचान का नया निर्माण

नया हेयरस्टाइल एक नई पहचान देता है। आईने में खुद को बिल्कुल अलग रूप में देखना महिलाओं को ब्रेकअप के सदमे से बाहर आने में मदद करता है। यह नया लुक उन्हें आत्मविश्वास देता है और एक नई शुरुआत का संकेत होता है।

भावनाओं का प्रदर्शन

कई बार महिलाएं अपने अंदर के दुख को शब्दों में बयां नहीं कर पातीं। ऐसे में बाहरी रूप में बदलाव करना उनकी आंतरिक भावनाओं को व्यक्त करने का एक जरिया बन जाता है। यह दुनिया को दिखाने का तरीका है कि उनकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव आया है।

ब्रेकअप हेयरकट कोई साधारण फैसला नहीं बल्कि एक हीलिंग प्रोसेस है। यह महिलाओं को अतीत की बेड़ियों को काटने और भविष्य की ओर एक नया कदम बढ़ाने की ताकत देता है। इसलिए अगली बार जब आप किसी को ब्रेकअप के बाद नए हेयरस्टाइल में देखें तो समझ लें कि वह खुद को फिर से संवारने की कोशिश कर रही हैं।

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम