पर्सनल स्पेस फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Personal Space: खुशहाल रिश्ते के लिए जरूरी है थोड़ा अकेलापन, जानें क्यों पार्टनर से अलग समय बिताना है फायदेमंद

Importance of Personal Space: रिश्ते में प्यार और साथ जितना जरूरी है, उतनी ही अहमियत मी टाइम की भी है। पार्टनर के साथ रहते हुए खुद के लिए समय निकालना रिश्ते को कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत बनाता है।

रीता राय सागर

Highlights:

  • रिश्ते में रहते हुए भी अपनी पसंद, हॉबी और पहचान बनाए रखना जरूरी है।

  • पर्सनल स्पेस से रिश्ते में घुटन और अनावश्यक तनाव कम करने में मदद मिलती है।

  • एक-दूसरे के पर्सनल स्पेस का सम्मान करने से भरोसा और समझ मजबूत होती है।

Personal Space in Relationship: प्यार में अक्सर लोग एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। पार्टनर की पसंद को अपनी पसंद बना लेते हैं, दोस्तों से मिलना कम कर देते हैं और अपनी हॉबी तक छोड़ देते हैं। शुरुआत में यह सब प्यार और अपनापन लगता है, लेकिन समय के साथ इंसान अपनी पहचान खोने लगता है। ऐसे में रिश्ते के भीतर पर्सनल स्पेस बनाए रखना जरूरी होता है।

पर्सनल स्पेस का मतलब पार्टनर से दूर रहना या बातें छिपाना नहीं है। इसका अर्थ है कि रिश्ते में रहते हुए भी दोनों को अपनी पसंद, विचार, दोस्ती और मी टाइम जीने की आजादी मिले। आइए समझते हैं कि एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए यह क्यों जरूरी है।

अपनी पहचान बनाए रखने में मिलती है मदद

किसी रिश्ते में आने के बाद आपकी पहचान सिर्फ किसी की पत्नी, पति या पार्टनर तक सीमित नहीं होनी चाहिए। आपकी अपनी पसंद, सपने, शौक और लक्ष्य भी हैं। पर्सनल स्पेस आपको इन चीजों से जुड़े रहने का मौका देता है।

रिश्ते में नहीं बढ़ती घुटन

जब पार्टनर हर समय साथ रहने, हर बात जानने और हर फैसले में शामिल होने की उम्मीद करता है, तो कभी-कभी दूसरा व्यक्ति दबाव महसूस करता है। लगातार साथ रहने के बजाय एक-दूसरे को थोड़ा समय और आजादी देना जरूरी है। इससे रिश्ते में तनाव और घुटन कम करने में मदद मिलती है।

खुद को समझने का मिलता है मौका

कभी-कभी अकेले समय बिताना भी जरूरी होता है। इस दौरान आप अपनी भावनाओं, जरूरतों और विचारों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। किताब पढ़ना, टहलना, संगीत सुनना या बस कुछ देर शांति से बैठना आपको खुद से जोड़ता है।

दोस्तों और परिवार से बना रहता है जुड़ाव

रिश्ते में आने के बाद दोस्तों और परिवार को नजरअंदाज करना सही नहीं है। पार्टनर के अलावा भी आपकी जिंदगी में ऐसे लोग होते हैं, जिनके साथ आपका अलग रिश्ता और अटैचमेंट है। अपने दोस्तों से मिलना या परिवार के साथ समय बिताना आपको एक बैलेंस लाइफ बनाए रखने में मदद करता है।

एक-दूसरे पर निर्भरता कम होती है

रिश्ते में इमोशनल सपोर्ट लेना स्वाभाविक है, लेकिन अपनी हर छोटी-बड़ी खुशी के लिए सिर्फ पार्टनर पर निर्भर रहना ठीक नहीं। अपनी हॉबी, दोस्ती और व्यक्तिगत लक्ष्य बनाए रखने से आप खुद भी संतुष्ट महसूस करते हैं।

पार्टनर के प्रति सम्मान बढ़ता है

हर इंसान की पसंद, सोच और जरूरतें अलग होती हैं। जरूरी नहीं कि दोनों को हर चीज एक जैसी पसंद आए। जब आप पार्टनर को अपनी पसंद के काम करने, दोस्तों से मिलने या अकेले समय बिताने की आजादी देते हैं, तो आप उसकी आइडेंटिटी का सम्मान करते हैं और इससे रिश्ते बेहतर होते हैं।  

रिश्ते में बातचीत और भरोसा मजबूत होता है

पर्सनल स्पेस का मतलब एक-दूसरे से दूरी बनाना नहीं है। इसके लिए खुलकर बातचीत करना जरूरी है। अगर आपको कुछ समय अकेले चाहिए, तो पार्टनर को प्यार से बताएं। इसी तरह उसकी जरूरतों को भी समझें। जब दोनों एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करते हैं, तो भरोसा और मजबूत होता है।

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल