साल में दो बार अर्थ डे मनाने की वजह (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

World Earth Day 2025: आखिर क्यों साल में दो बार मनाया जाता है धरती दिवस, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

धरती की उपयोगिता बताते हुए विश्व धरती दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। वैसे तो यह दिन खास होता है लेकिन इसके अलावा एक बात और भी है। धरती दिवस 22 अप्रैल के अलावा 21 मार्च को भी मनाया जाता है।

दीपिका पाल

World Earth Day 2025: हर दिन किसी ना किसी वजह से महत्व रखता है जिस ग्रह पर हम निवास करते है उसकी सुरक्षा करना हमारा ध्येय होता है। धरती एक ऐसा ग्रह है जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करता है और सौर मंडल का पाँचवाँ सबसे बड़ा ग्रह है। धरती की उपयोगिता बताते हुए विश्व धरती दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। वैसे तो यह दिन खास होता है लेकिन इसके अलावा एक बात और भी है। धरती दिवस 22 अप्रैल के अलावा 21 मार्च को भी मनाया जाता है। आखिर एक ही दिन दो तारीखों में कैसे मनाया जाता है इसके पीछे एक वजह सामने आती है।

जानिए कौन सी दो तारीखों में मनाते है धरती दिवस

दुनिया में धरती दिवस साल के दो दिन मनाया जाता है। 22 अप्रैल 1970 से हर साल इस विश्व धरती दिवस को मनाने का सामाजिक और राजनीतिक महत्व है। इस खास दिन को मनाने का अहम उद्देश्य लोगों को पर्यावरण और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा एक अन्य तारीख 21 मार्च को संयुक्त राष्ट्र के द्वारा विश्व धरती दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है।

जानिए 21 मार्च को क्यों मनाते है धरती का दिन

यहां पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के रूप में मान्यता दी है। इसके पीछे की वजह है कि, पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध (उत्तरी भाग) में 21 मार्च वसंत ऋतु का पहला दिन माना जाता है। इस वजह संयुक्त राष्ट्र ने 21 मार्च को विश्व धरती दिवस के रूप में चुना है। एक तरह से मान लें तो, इसे उत्‍तरी गोलार्ध के वसंत और दक्षिणी गोलार्ध के पतझड़ के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-  

22 अप्रैल को धरती दिवस मनाने की असली वजह

21 मार्च के अलावा 22 अप्रैल को विश्व धरती दिवस के तौर पर मनाया जाता है इसकी शुरूआत सन् 1970 में हो चुकी है। अब तक इस दिवस को दुनिया के 195 से अधिक देशों में मनाया जाता है। हमें हर दिन को पृथ्वी दिवस मानकर उसके संरक्षण के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए, लेकिन अपनी व्यस्तता में व्यस्त इंसान यदि विश्व पृथ्वी दिवस के दिन ही थो़ड़ा बहुत योगदान दे तो धरती के ऋण को उतारा जा सकता है। माना तो यह भी जाता है कि, कोरोना काल के समय इस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अरबों लोग हिस्सा लेते है। अपनी व्यस्तता में व्यस्त इंसान यदि विश्व पृथ्वी दिवस के दिन ही थो़ड़ा बहुत योगदान दे तो धरती के ऋण को उतारा जा सकता है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव