विश्व दुग्ध दिवस 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

फुल क्रीम या टोंड में से कौन सा दूध हैं सेहत के लिए सबसे बेहतर, आज विश्व दुग्ध दिवस पर जानिए दोनों की खासियत

शरीर की हड्डियों से लेकर सभी अंगों की मजबूती में दूध का महत्व होता है। दूध की उपयोगिता को बताने के लिए दुनियाभर में आज विश्व दुग्ध दिवस यानि (World Milk Day) मनाया जा रहा है।

दीपिका पाल

दूध, सबसे पौष्टिक आहारों में से एक होता है जिसका सेवन करने की सलाह स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमें नियमित देते है। बचपन से ही माता-पिता, बच्चों में दूध पीने की आदत को शामिल करते है। दूध एक ऐसा आहार है जो बच्चे का सर्वागीण विकास करता है। शरीर की हड्डियों से लेकर सभी अंगों की मजबूती में दूध का महत्व होता है। दूध की उपयोगिता को बताने के लिए दुनियाभर में आज विश्व दुग्ध दिवस यानि (World Milk Day) मनाया जा रहा है। दूध का हमारे जीवन में क्या महत्व है यह दिन इसकी व्याख्या करता है।

दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दूध में पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन (जैसे विटामिन डी, विटामिन बी12 और विटामिन ए) और खनिज (जैसे फॉस्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम) की मात्रा अधिक होती है। पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन (जैसे विटामिन डी, विटामिन बी12 और विटामिन ए) और खनिज (जैसे फॉस्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम) का अच्छा स्रोत है। ये पोषक तत्व स्वास्थ्य की वृद्धि, विकास और रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण हैं। दूध में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जिससे दूध हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है। दूध के प्रकार होते है जिसमें लोग फुल क्रीम दूध या टोंड दूध लेना पसंद करते हैं आखिर दोनों में से कौन सा दूध सेहत के लिए अच्छा होता है।

जानिए फुल क्रीम दूध और टोंड दूध के बीच अंतर

यहां पर दोनों प्रकार के दूध की खासियत अलग-अलग होती है चलिए जानते है इसके बारे में... फुल क्रीम दूध की खासियत 

  • फुल क्रीम दूध की बात करें तो इसमें टोंड दूध की तुलना में फैट का प्रतिशत अधिक होता है। फैट ज्यादा होने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
  • इस खास प्रकार के दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है।
  • जो लोग अपने कम वजन की वजह से परेशान है वे लोग अतिरिक्त कैलोरी बढ़ाने के लिए फुल क्रीम दूध का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से फायदा मिलता है।
  •  इस फुल क्रीम वाले दूध का इस्तेमाल अक्सर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किया जाता है। यहां पर इसमें मौजूद फैट खाने को और स्वादिष्ट बनाने में मदद करता है।

टोंड दूध की खासियत

  • फुल क्रीम दूध की तुलना में यह दूध कम फैट या कम क्रीम वाला होता है। इस प्रकार के दूध को अक्सर वजन कम करने वाले लोग ही डाइट में लेते है। यह दूध आंशिक रूप से स्किम करके टोंड दूध प्राप्त किया जाता है।
  • इस दूध में भी भरपूर पोषक तत्व होते है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की महत्वपूर्ण मात्रा को बरकरार रखता है। इस दूध को पीने से शरीर को बराबर पोषण मिलता है।
  • जो अधिक फैट नहीं पचा सकते हैं फुल क्रीम दूध को पचाने में कठिनाई होती है ऐसे लोगों को टोंड दूध पीना चाहिए। टोंड दूध एक हल्का दूध होता है जो पचाने में आसान होता है।

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?