सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये सुपरफूड्स,(सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

बेहतर हेल्थ के लिए सुबह का नाश्ता भी बेहतरीन चाहिए, ब्रेकफस्ट में ज़रूर शामिल करें ये सुपरफूड्स

आपको बता दें कि, सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। इसे कभी स्किप नहीं करना चाहिए। लोग नाश्ते को लेकर ज़्यादातर लोग लापरवाही बरतते हैं और कुछ भी खा लेते हैं जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

सीमा कुमारी

Healthy Diet: सेहत के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। ये तो सभी जानते है। पौष्टिक आहार शरीर के लिए जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी समय पर खाद्य पदार्थों का सेवन भी है। अक्सर घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है। घर से कुछ खाकर ही निकलना चाहिए।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। इसे कभी स्किप नहीं करना चाहिए। लोग नाश्ते को लेकर ज़्यादातर लोग लापरवाही बरतते हैं और कुछ भी खा लेते हैं जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है। तो वहीं, कुछ लोग तो नाश्ता ही नहीं करते।

ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नाश्ता हमेशा स्वस्थ, पौष्टिक होना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जो पोषक तत्वों से भरपूर हैं जिन्हें आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर इन सुपरफूड्स का करें सेवन  

चिया सीड्स का करें सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, पाचन में सहायता करने और लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने में मदद करता है। आप इसे स्मूदी, ओवरनाइट ओट्स में मिला सकते हैं या दही और फलों पर छिड़क सकते हैं।

अंडा का करें सेवन

सुबह नाश्ते के लिए अंडा एक बेहतरीन विकल्प हैं। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन बी12, डी और कोलीन का अच्छा स्रोत होता है। यह मांसपेशियों की वृद्धि में मदद करता है, मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाता है। आप अपनी पसंद के अनुसार अंडे को भून सकते हैं, तल सकते हैं या उबाल सकते हैं और इसे नाश्ते के बरिटो या सैंडविच में भी मिला सकते हैं।

ओट्स का करें सेवन

सुबह नाश्ते के लिए ओट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। फाइबर से भरपूर ओट्स को नाश्ते में खाया जा सकता हैं। ओट्स सेहत से भरपूर होने के साथ यह पेट तो भरता ही है, साथ ही यह वजन घटाने में असरदार साबित होता है। ऐसे में इसका सेवन करना

सुबह नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

अलसी के बीज करें सेवन

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिग्नान (एंटीऑक्सीडेंट) भरपूर मात्रा में होते हैं। यह दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं, पाचन में मदद करते हैं और हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

केला का करें सेवन

सुबह नाश्ते के लिए केला का सेवन कर सकते हैं। केला फाइबर और पौटेशियम से भरपूर केले सेहत को दुरुस्त एवं हेल्दी रखते हैं। आपको बता दें, केले खाने का एक फायदा यह भी है कि इससे वेट बढ़ने मदद मिलती हैं। रोजाना 1-2 केले खाना सेवन के लिए फायदेमंद हो सकता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी