गले लगते हुए कपल (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Hug Day 2026: फ्रेंडशिप या रोमांस? गले मिलने के ये 7 तरीके खोलते हैं दिल के गहरे राज

Different Hugs Meanings: गले लगना सिर्फ प्यार का इज़हार नहीं बल्कि रिश्तों की गहराई और भावनाओं को समझने का तरीका भी है। फ्रेंडशिप हो या रोमांस गले मिलने के अलग-अलग तरीके आपके दिल के राज खोल सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Types Of Hugs: वैलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। एक जादू की झप्पी न केवल तनाव कम करती है बल्कि बिना शब्दों के प्यार का इजहार भी करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर हग का एक अलग मनोवैज्ञानिक मतलब होता है।

प्यार के इजहार के लिए हग यानी गले मिलना सबसे प्रभावशाली तरीका माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार जब हम किसी को गले लगाते हैं तो शरीर में ऑक्सीटोसिन नामक लव हार्मोन रिलीज होता है जो भरोसे को बढ़ाता है। लेकिन बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट्स का कहना है कि गले मिलने का स्टाइल' यह तय करता है कि आपके बीच रिश्ता कैसा है।

  • बियर हग

इसमें एक व्यक्ति दूसरे को कसकर अपनी बाहों में भर लेता है। यह सुरक्षा, गहरे प्यार और भरोसे का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि आप सामने वाले के लिए कितने गंभीर हैं।

  • बैक हग

पीछे से गले मिलना सुरक्षा का अहसास दिलाता है। यह संकेत है कि आपका पार्टनर आपकी रक्षा करने और हमेशा आपके साथ खड़े रहने के लिए तैयार है।

  • साइड हग

इसमें कंधे से कंधा मिलाकर गले मिला जाता है। यह अक्सर दोस्तों के बीच होता है और एक आरामदायक लेकिन कम रोमांटिक रिश्ते को दर्शाता है।

  • ए-फ्रेम हग

इसमें केवल शरीर का ऊपरी हिस्सा मिलता है। यह अक्सर औपचारिक मुलाकातों में होता है जहां लोग एक-दूसरे से ज्यादा करीब नहीं होते।

  • लॉन्ग हग

देर तक गले मिलना गहरे लगाव और एक-दूसरे की जरूरत को दर्शाता है। यह अक्सर उन लोगों के बीच होता है जो एक-दूसरे को बहुत याद करते हैं।

  • आई-टू-आई हग

गले मिलते समय आंखों में देखना सबसे रोमांटिक माना जाता है। यह गहरी आत्मीयता और आत्मिक जुड़ाव का संकेत है।

  • थपथपाने वाला हग

गले मिलते समय पीठ थपथपाना आमतौर पर दोस्ती या दिलासा देने का तरीका है। इसमें रोमांस की गुंजाइश कम होती है।

स्पर्श की अपनी एक भाषा होती है। इस हग डे पर जब आप अपने किसी खास को गले लगाएं तो गौर करें कि आपका यह तरीका आपके रिश्ते के बारे में क्या कह रहा है। एक सही हग किसी का पूरा दिन बना सकता है और टूटे हुए रिश्तों को जोड़ सकता है।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां