झुर्रियों की समस्या में शलजम का असर (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

पोषक तत्वों से भरपूर शलजम, त्वचा की झुर्रियों और बाल झड़ने में हो सकता है सहायक

Turnip Benefits For Skin: शलजम एक पौष्टिक सब्जी है, जिसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा व बालों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इसके सेवन से झुर्रियों और बाल झड़ने जैसी समस्याओं से निजात मिलती हैं।

सीमा कुमारी

Healthy Vegetables For Skin: मौजूदा समय में गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के कारण कम उम्र में झुर्रियां, रूखी त्वचा, बालों का झड़ना और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन गई है। अब ये समस्या केवल उम्र की समस्या नहीं रह गई है। बल्कि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल होने के कारण ये फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचा रहे हैं।

ऐसे में हेल्थ विशेषज्ञों का मानना है कि, त्वचा और बालों की सही देखभाल के लिए सही खानपान का सबसे ज्यादा जरूरी है। भारतीय रसोई में मौजूद कई सब्जियां इस काम में अहम भूमिका निभाती हैं, जिनमें शलजम भी शामिल है। सर्दियों में आसानी से मिलने वाली शलजम सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जाती है।

झुर्रियों की समस्या में शलजम का असर

शलजम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा की नमी बनी रह सकती है और समय से पहले झुर्रियां आने की संभावना कम हो सकती है।

बाल झड़ने की परेशानी में कैसे मददगार

शलजम में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत करने में सहायक माने जाते हैं। इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है और स्कैल्प को भी जरूरी पोषण मिलता है, जिससे बालों की सेहत बेहतर बनी रहती है।

त्वचा की प्राकृतिक चमक बढ़ाने में सहायक

विटामिन C से भरपूर शलजम त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है। यह त्वचा को भीतर से पोषण देता है, जिससे चेहरा अधिक साफ और चमकदार नजर आ सकता है।

शलजम को आहार में कैसे शामिल करें

शलजम को सब्जी, सूप या सलाद के रूप में भोजन में शामिल किया जा सकता है। संतुलित मात्रा में सेवन करने से इसके पोषक तत्व शरीर को बेहतर तरीके से मिलते हैं।

बता दें शलजम एक ऐसी सब्जी है जो सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि, बेहतर परिणाम के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली भी जरूरी है।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद