झुर्रियां ख़त्म करने में बड़ा रोल अदा कर सकते हैं ये Organic Face packs, ढीली पड़ रही स्किन में आएगी कसावट

चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की परेशानी को कम करने के लिए आप घर पर तैयार फेसपैक का प्रयोग कर सकते हैं। इससे काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
झुर्रियां ख़त्म करने में बड़ा रोल अदा कर सकते हैं ये Organic Face packs, ढीली पड़ रही स्किन में आएगी कसावट
झुर्रियों से निजात पाने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Skin Care Tips: आजकल कम उम्र में ही लोगों के चेहरे पर बुढ़ापा हावी होने लगा है। समय से पहले ही लोग पिगमेंटशन, झाईं और झुर्रियों की गिरफ्त में आने लगे हैं। ऐसे में कम उम्र में एजिंग के लक्षण दिखना चिंता की बात है।

वहीं, आपको बता दें, त्वचा की सही तरह से देखरेख न करने पर भी चेहरे पर झुर्रियां आदि दिखने लगती हैं। ऐसे में इस वक्त से पहले नजर आने वाले बुढ़ापे को दूर करने के लिए घर की ही कुछ चीजों से बने फेस मास्क बनाकर लगा सकते हैं। ये फेस मास्क त्वचा को निखारने में भी असरदार होते हैं।

झुर्रियों से निजात पाने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय :

खीरे का फेस मास्क

झुर्रियों से निजात पाने के लिए आप खीरे का फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको खीरे और दही की जरूरत होगी। फेस मास्क बनाने के लिए आधा खीरा लेकर ब्लेंड कर लें। इसमें एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें।

दही का फेस मास्क

झुर्रियां दूर करने के लिए दही काफी कारगर उपाय साबित हो सकती है। हफ्ते में दो बार दही का फेस पैक लगाकर आप झुर्रियों को आसानी से खत्म कर सकते हैं। इसके लिए 3-4 चम्मच दही में 1 चम्मच जैतून का तेल मिलकार पेस्ट बनाएं।

अब इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप देखेंगे कि कुछ दिनों में आपकी झुर्रियां गायब होने लगेंगी।

केले का फेस पैक

झुर्रियां दूर करने के लिए आप केले का फेस पैक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए एक केले को मसलकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें।

पपीते का फेस मास्क

झुर्रियां दूर करने के लिए आप पपीते का फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीता स्किन टाइटनिंग गुणों से भरपूर होता है और त्वचा पर जवां निखार ले आता हैं। पपीते के 2 से 3 टुकड़ों को लेकर पीस लें।

इसमें एक चम्मच शहद डालें, फिर मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं। हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक को लगाने पर स्किन से झुर्रियां कम होने में असर दिखता है। इस फेस मास्क से टैनिंग की समस्या भी धीरे धीरे कम होने लगती है।

बेसन का फेस पैक

झुर्रियों से निजात पाने के लिए आप बेसन का फेस पैक का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में गुलाबजल और दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं।

इस फेस पैक से त्वचा एक्सफोलिएट होती है और त्वचा को टाइटनिंग इफेक्ट्स भी मिल जाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com